केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से 2 लोगों की मौत, कई फंसे। मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट साइट पर हुआ बड़ा हादसा। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

केरल के वायनाड जिले में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक भूस्खलन की घटना सामने आई है। यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ, जहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा था। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं और मलबे को हटाने के लिए JCB मशीनों की मदद ली जा रही है।

घटनास्थल पर टनल से निकाली गई मिट्टी को बाहर जमा किया गया था। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते यह मिट्टी अचानक दरक गई, जिससे वहां लगे पेड़ उखड़ गए और सुरक्षा बैरिकेड भी मलबे में बह गए। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 7 जुलाई की सुबह 11:15 बजे सुरंग से मलबे की एक तेज लहर आई, जिसने एक टैंकर को खिलौने की तरह बहा दिया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए सोमवार से ही सुरंग निर्माण का काम एहतियातन रोक दिया गया था।
यह हादसा मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के निर्माण स्थल पर हुआ है। इस परियोजना का उद्देश्य मलप्पुरम को वायनाड से करीब 8.17 किलोमीटर लंबी सुरंग के जरिए जोड़ना है, जिसकी अनुमानित लागत 2,100 से 2,200 करोड़ रुपये है। वायनाड के भौगोलिक हालात काफी संवेदनशील हैं; दो साल पहले भी यहां तीन बड़े भूस्खलन हुए थे, जिनमें 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। एक बार फिर हुए इस हादसे ने पहाड़ी क्षेत्रों में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों की सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को गहरा कर दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।