रीवा और सतना में धान उठाव ठप रहने से गोदाम भरे, बारदाने की कमी के बीच गेहूं खरीदी संकट में, मिलर्स भुगतान अटका, खुले में भंडारण का खतरा, नियमों की अनदेखी पर सवाल तेज होते

हाइलाइट्स:
सतना/रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य की धरती में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का शंखनाद हो चुका है, लेकिन इस 'उत्सव' से पहले प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो
गई हैं।
संकट यह है कि रीवा के गोदाम पहले से ही 'छक' कर भरे हुए हैं और गेहूं की होने वाली खरीदी के बाद भंडारण के लिए तिल रखने की भी जगह नहीं बची है। वहीं बारदानों की कमी ने नॉन को एक अजीब मुश्किल में डाल दिया है। गौरतलब है कि रबी की फसल दरवाजे पर दस्तक दे रही है और खरीफ की धान अब तक गोदामों का मोह नहीं छोड़ पा रही है। नियम के मुताबिक, खरीदी के तुरंत बाद धान को मिलिंग के लिए मिलर्स के पास जाना था, लेकिन गोदामों में रखी धान अब 'शोपीस' बनकर रह गई है।
कहां फंसा पेच
समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान का उठाव मात्र पांच फीसदी किया गया है। आलम यह है कि मिलिंग के लिए पहले से ही धान लेकर मिलर फंस गए हैं। उनका कहना है कि मिलिंग के करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया है। जब तक उनका भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक वे गोदामों से धान का उठाव नहीं करेंगे। नतीजतन, मिलिंग का पहिया थमा हुआ है।
बारदाने का अकाल
समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं की खरीदी में संकट केवल जगह का नहीं है। बारदाने का भी है। खास बात यह है कि जिन गोदामों में हजारों क्विंटल धान बोरियों में भरकर रखी गई है वह खाली ही नहीं हो पाए। ऐसी स्थिति में गेहूं के लिए बारदाने जुटाने में नॉन के हाथ-पांव फूल रहे हैं। खास बात यह है कि गेहूं की तुलाई के लिए नए बारदानों का इंतजाम करना अब बड़ी चुनौती बन गया है।
खुले आसमान के नीचे सड़ेंगे सुनहरे दानें
किसानों की मेहनत और पसीने से उपजा गेहूं गोदामों में जगह न होने एवं बारदानों की कमी से इस बार भी कुप्रबंधन की भेंट चढ़ेगा यह आने वाला समय बताएगा। मिलरों द्वारा अगर धान का उठाव नहीं किया गया तो गोदाम खाली नहीं हो पाएंगे। ऐसी स्थिति में प्रशासन को मजबूरी में खुले आसमान के नीचे खरीदे गए गेहूं को कैप स्टोरेज में रखना पड़ेगा। बेमौसम बारिश और नमी के इस दौर में यह विकल्प किसी 'आत्मघाती' कदम से कम नहीं होगा।
46 एलएमटी धान में सिर्फ 23 फीसदी बोरियां
सतना में धान खरीदी को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। जहां एक ओर मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन खुद तय मानकों पर खरा नहीं उतर पाया, वहीं दूसरी ओर मिलर्स पर ऐसे नियम थोपे जा रहे हैं जो व्यावहारिक रूप से संभव ही नहीं हैं। सरकार द्वारा इस सीजन में करीब 46 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान की खरीदी की गई, जो लगभग 11000 लॉट के बराबर है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें से सिर्फ 10 एलएमटी धान ही नई बोरियों में खरीदा गया, जिसकी संख्या करीब 26.64 लाख बोरियां है। मानकों के अनुसार एक लॉट चावल जमा करने के लिए 580 बोरियां आवश्यक होती हैं। इस हिसाब से विभाग के पास केवल 4600 लॉट चावल जमा करने लायक ही नई बोरियां उपलब्ध हैं। साफ है कि कुल खरीदी का मात्र 23 फीसदी हिस्सा ही नई बोरियों में हुआ जबकि बाकी 70 से 80 फीसदी धान पुरानी बोरियों में खरीदा गया।
नियमों की खुली अनदेखी
विभागीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक कम से कम 54 फीसदी धान नई बोरियों में खरीदा जाना अनिवार्य था लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया गया। इधर, विसंगति यहीं खत्म नहीं होती। विभाग मिलर्स को निर्देश दे रहा है कि वे सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की डिलीवरी 100 फीसदी नई बोरियों में करें। सवाल उठता है कि जब खुद विभाग केवल 23 फीसदी धान नई बोरियों में खरीद पाया, तो मिलर्स 100 फीसदी नई बोरियों में चावल की आपूर्ति कैसे करें?
मिलर्स-प्रशासन आमने-सामने
सतना के राइस मिलर प्रभा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि अतिरिक्त 70-80 फीसदी नई बोरियों की व्यवस्था करना न सिर्फ तकनीकी रूप से मुश्किल है बल्कि इससे उन पर भारी आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। बाजार में बोरियों की उपलब्धता और लागत दोनों ही इस निर्देश को अव्यवहारिक बनाते हैं। इस पर पंकज बोरसे जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का कहना है कि जो काम नहीं करना चाहते वह भ्रम फैला रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।