सीधी जिले के करौंदिया जंगल में महिला के कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर मिली साड़ी, चप्पल और अन्य वस्त्रों से यह महिला का कंकाल प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, पुलिस मौत की वजह और पहचान पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले के सेमरिया थानांतर्गत करौंदिया के जंगल में एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सेमरिया थाना प्रभारी भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को करौंदिया गांव के समीप जंगल में एक महिला का मानव कंकाल देखा गया। ये इलाका गांव की बस्ती से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने मानव अस्थियां बिखरी देखीं। सिर की खोपड़ी और पैर की हड्डी लगभग 30 मीटर की दूरी पर पाई गईं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका और गहराती जा रही है। कंकाल के पास साड़ी, पेटीकोट और महिलाओं द्वारा पहने जाने वाली 6 नंबर की चप्पल मिली है, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि कंकाल किसी महिला का हो सकता है। ये खबर इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा किस महिला का कंकाल है इसके प्रयास भी शुरू किए गए हैं।
विवेचना में जुटी फॉरेंसिक टीम
सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा द्वारा करौंदिया के समीपी जंगल में महिला की खोपड़ी, कंकाल, साड़ी, पेटीकोट और चप्पल मिलने की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। कुछ समय बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और विवेचना में घंटों जुटी रही। विवेचना में ये जानने का प्रयास किया गया कि मानव कंकाल कितना पुराना है। साथ ही आसपास से साक्ष्य एकत्रित करने के प्रयास शुरू किए गए।
हमें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि करौंदिया के समीपी जंगल में मानव कंकाल मिला है। फिलहाल हम कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते। प्रथम दृष्टया यह मानव कंकाल महिला का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि उसके आसपास महिला से जुड़े हुए समान मिले। लेकिन इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही संभव होगी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया है, जो कंकाल और उसके आसपास के साक्ष्यों की बारीकी से जांच में लगी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे हुई और उसकी पहचान क्या है।
केदार परौहा, थाना प्रभारी, सेमरिया

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।