कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक और सिर टकराने की घटना। जानिए क्या है आईसीसी का नियम और क्या मिल सकती है बड़ी सजा।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
कोलंबो टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो ने उन्हें 45 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। विकेट मिलने के बाद फर्नांडो की ओर से कुछ कथित टिप्पणियां की गईं, जिससे मैदान पर अचानक तनाव बढ़ गया। बहस इतनी बढ़ गई कि श्रीलंकाई खिलाड़ी जायसवाल के चारों ओर जमा हो गए। देवदत्त पडिक्कल ने बीच-बचाव कर जायसवाल को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब जायसवाल गेंदबाज की तरफ बढ़े और दोनों खिलाड़ियों के सिर आपस में टकरा गए। साथी खिलाड़ियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत कराया।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के आचार संहिता नियमों के अनुसार, मैच के दौरान शारीरिक संपर्क, हिंसा या आक्रामक रवैया दिखाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस तरह की हरकतों को लेवल 4 का उल्लंघन माना जाता है, जिसमें खिलाड़ी पर भारी आर्थिक जुर्माने के साथ-साथ न्यूनतम 5 टेस्ट मैच या 10 वनडे मैचों का प्रतिबंध, या गंभीर मामलों में आजीवन बैन तक का प्रावधान है। मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि यह घटना किस श्रेणी में आती है और यशस्वी पर क्या कार्रवाई होगी।
यह पहला मौका नहीं है जब यशस्वी जायसवाल मैदान पर अपने गुस्से के कारण चर्चा में आए हों। इससे पहले साल 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल मुकाबले के दौरान भी उनका रवैया विवादों में रहा था। उस मैच में साउथ जोन के खिलाड़ी टी रवि तेजा के साथ उनकी लगातार बहस हुई थी, जिसके बाद तत्कालीन कप्तान अजिंक्य रहाणे को खुद बीच-बचाव करना पड़ा था और स्थिति संभालने के लिए जायसवाल को मैदान से बाहर भेजना पड़ा था।
कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई तीखी नोकझोंक और सिर टकराने की घटना। जानिए क्या है आईसीसी का नियम और क्या मिल सकती है बड़ी सजा।
भारत के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए।
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के रोमांचक हाइलाइट्स। गॉल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2025 के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह