दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख नजदीक है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने टिकट को लेकर पार्टी हाईकमान को बड़ी छूट दी है। जानिए दतिया की चुनावी हलचल और संभावित प्रत्याशियों के नाम।

दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस खेमे से बड़ी खबर
राजेंद्र भारती ने कहा, जीत प्राथमिकता, उम्मीदवारी नहीं
दतिया। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस, राजेंद्र भारती और समीकरण को लेकर बड़ी खबर है। राजेन्द्र भारती ने कहा, जरूरी नहीं टिकट मेरी मर्जी से पार्टी दे। कांग्रेस उम्मीदवार का फैसला हाइकमान अपने हिसाब से करे। परिवार के बजाय जीत मेरी प्राथमिकता है।
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। 30 जुलाई को मतदान की तारीख तय है और नामांकन भरने के लिए मात्र 13 जुलाई तक का समय शेष है। इसके बावजूद, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा, दोनों ही पार्टियों ने अभी तक अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, जिससे दतिया का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
राजेंद्र भारती का बड़ा फैसला

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी हाईकमान के समक्ष एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके लिए चुनाव लड़ना अनिवार्य नहीं है और यदि पार्टी को उनसे बेहतर या कोई और योग्य उम्मीदवार मिलता है, तो वे उसे मैदान में उतार सकते हैं। भारती ने विश्वास दिलाया है कि टिकट जिसे भी मिले, वे तन, मन और धन से उसके समर्थन में जुटेंगे और जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, "फैसला पूरी तरह से पार्टी नेतृत्व पर है, हम पार्टी के निर्णय के साथ खड़े हैं।"
अवधेश नायक और घनश्याम सिंह चर्चा में
राजेंद्र भारती के इस रुख के बाद कांग्रेस के भीतर दो प्रमुख नाम तेजी से उभरकर सामने आए हैं। इनमें मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और दतिया के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। गौरतलब है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में अवधेश नायक को टिकट मिलने के बाद भारी विरोध के चलते बदलाव हुआ था, लेकिन उपचुनाव के बदलते परिदृश्य में अब ये दोनों चेहरे पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं।
भाजपा का रुख और राजनीतिक भविष्य
कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा ने भी अभी तक अपने पत्तों को नहीं खोला है। दोनों ही प्रमुख दलों द्वारा नामों की घोषणा में देरी ने दतिया के राजनीतिक भविष्य को अनिश्चित और रोमांचक बना दिया है। फिलहाल, क्षेत्र की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें कांग्रेस हाईकमान के उस फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि दतिया में मुख्य मुकाबला किसके बीच होगा।
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह