भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 26 राज्यों से आए 400 से अधिक पैरा स्विमर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेल सहित हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। रियो पैरा ओलिंपिक 2016 में देश को 4 पदक मिले थे, जो टोक्यो में बढ़कर 20 और वर्ष 2024 के पैरा ओलिंपिक में 29 हो गए। इसके अलावा, 2026 के पैरा एशियाई खेलों में भारत ने 114 पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसमें हमारे पैरा स्विमर्स के 11 पदक भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों से 400 से अधिक पैरा स्विमर्स (जिनमें 100 महिला तैराक शामिल हैं) हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट्स को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया के उत्कृष्ट योगदान को भी सराहा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के भीतर विभिन्न खेलों की 11 अकादमियां संचालित हो रही हैं। इसी वर्ष एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 32 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 12 पदक (दो सिल्वर मेडल सहित) अपने नाम किए। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बेहतरीन खेल सुविधाएं और स्टेडियम तैयार किए जाएं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भोपाल अब देश में वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख हब बनता जा रहा है; यहाँ कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग के बाद अब बड़ी झील में सेलिंग की प्रतियोगिता भी सफलतापूर्वक आयोजित हुई है। बरखेड़ा नाथू स्थित नया स्पोर्ट्स स्टेडियम आगामी समय में एशियन हॉकी के बड़े आयोजन की मेजबानी करेगा, जिससे प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर और ऊँचा होगा।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी मैदान पर अद्भुत मुकाबला पेश करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश अब देश में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में आगामी 19 नवंबर से पहली बार एशियन वुमेन चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें एशिया के 6 देशों की टीमें भाग लेंगी। साथ ही, प्रधानमंत्री के "देश को हिट करना है तो हर युवा को फिट रहना है" के मूल मंत्र को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय पैरा स्विमिंग फेडरेशन के चेयरमैन श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पैरा खिलाड़ियों के बढ़ते प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्विमर्स और उनके परिजन उपस्थित रहे।
भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 26 राज्यों से आए 400 से अधिक पैरा स्विमर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 89 रन पर ढेर हो गई। मैच के सभी बड़े रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स यहाँ पढ़ें।
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले हुए बड़े ट्रेड में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जानें पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई की नई संभावित प्लेइंग 11 और अगले कप्तान के नाम।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब होस्ट बन चुके हैं। उनका शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित खूब पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट एपिसोड कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस से सजा नजर आया। स्टैंडअप कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस के बीच चल रही मस्ती के बीच रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की शादी का ऐलान कर दिया।
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।
दीपावली पर मध्य प्रदेश को एक नया ग्रैंडमास्टर मिला। कटनी जिले के अनुज शिवात्री ने फिलीपींस में 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि देश के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव भी हासिल कर लिया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेला जा रहा दूसरा वनडे मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया है। जीत के लिए 135 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना चुकी है। अगर यहां से आगे खेल नहीं होता है तो भारत यह मैच जीत जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि ठीक 13 साल पहले यानी 6 नवंबर 2013 को ही उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में पदार्पण किया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह