प्रयागराज जंक्शन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 17 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कई गाड़ियां प्रयागराज नहीं जाएंगी। समर सीजन में यात्रियों को टिकट, रूट और समय की परेशानी बढ़ेगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
समर सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। प्रयागराज जंक्शन पर प्रस्तावित यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलाक कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लाक के कारण 17 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। वहीं रूट परिवर्तित होने के चलते प्रयागराज छिवकी स्टेशन में 2-2 मिनट का गाड़ियों का ठहराव दिया जाएगा। काशी एक्स. 6 दिन डायवर्ट रहेगी तो बाकी गाड़िया एक-एक दिन के लिए मार्ग बदलेगा। गाड़ियों के मार्ग बदलने से प्रयागराज जंक्शन जाने व वहां से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
इनके बदलेंगे मार्ग
| ट्रेन नं | नाम | तिथि |
| 15560 | अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस | 24 अप्रैल |
| 15559 | दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस | 29 अप्रैल |
| 22132 | बनारस-पुणे एक्सप्रेस | 29 अप्रैल |
| 15018 | काशी एक्सप्रेस | 25 से 30 अप्रैल तक |
| 15017 | काशी एक्सप्रेस | 24 से 29 अप्रैल तक |
| 15160 | दुर्ग-छपरा | 29 अप्रैल |
| 11060 | छपरा-लोकमान्य तिलक | 30 अप्रैल |
| 15267 | रक्सौल-लोकमान्य तिलक | 25 अप्रैल |
| 18609 | रांची-लोकमान्य तिलक | 29 अप्रैल |
| 15268 | लोकमान्य तिलक -रक्सौल | 27 अप्रैल |
| 18610 | लोकमान्य तिलक -रांची | 25 अप्रैल |
| 11033 | पुणे-दरभंगा | 29 अप्रैल |
| 19421 | अहमदाबाद-पटना | 26 अप्रैल |
| 11034 | दरभंगा-पुणे | 24 अप्रैल |
| 19422 | पटना जं.-अहमदाबाद | 28 अप्रैल |
| 22131 | पुणे-बनारस | 27 अप्रैल |
| 11071 | कामायनी एक्सप्रेस | 29 अप्रैल |
स्पेशल ट्रेनों की यात्रियों को नहीं मिल पा रही जानकारी
समर सीजन में रेलवे स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चला रहा है लेकिन कई बार समय पर जानकारी न मिलने से यात्रियों को इन विशेष गाड़ियों की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। बताया गया कि गाड़ी संख्या 01459 हडपसर-आसनसोल वन वे स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल को हडपसर से सुबह 10 बजे चलेगी जो शनिवार को सतना सुबह 7.50 पर आएगी और आसनसोल अगले दिन दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में 8 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी, 2 थर्ड एसी, 1 सेकेंड एसी कम थर्ड एसी के कोच रहेंगे।
सीएसएमटी-आसनसोल वन वे स्पेशल
सीएसएमटी से आसनसोल के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 01109 सीएसएमटी से आसनसोल वन वे स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे चलेगी जो अगले दिन सतना सुबह 11.10 पर आएगी और दूसरे आसनसोल सुबह 4.40 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 14 शयनयान श्रेणी एवं 4 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।