दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।

पीएम ने आपातकालीन बैठक बुलाई
अलर्ट:इजराइल ने फाइटर जेट भेजा
पता चला- पायलटों में हाथापाई हुई थी
तेल अवीव। स्टार समाचार वेब
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट से अचानक हाइजैक का अलर्ट मिला। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक विमान ने पहले इमरजेंसी का 7700 कोड भेजा और फिर 7500 कोड भेजा, जिसका मतलब हाइजैक होता है। अलर्ट मिलते ही इजराइल ने विमान की ओर फाइटर जेट भेज दिए। इसके बाद फ्लाइट ने अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें 150 से ज्यादा इजराइली नागरिक थे। बाद में इजराइली सूत्रों ने बताया कि विमान हाइजैक नहीं हुआ था बल्कि पायलटों के बीच कहासुनी हो गई थी। वहीं CNN ने दावा किया है कि विमान में दोनों पायलटों के बीच हाथापाई हुई थी। इसी वजह से इमरजेंसी सिग्नल भेजा गया।
सऊदी अरब के ऊपर बदला रास्ता
फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान सऊदी अरब के ऊपर पहुंचने के बाद अपने तय रास्ते से मुड़ गया था। इसके बाद विमान ताबुक एयरपोर्ट की तरफ बढ़ा। कुछ समय के लिए फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइटों पर विमान की स्थिति दिखनी भी बंद हो गई थी।
इजराइल में प्रधानमंत्री-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बातचीत
विमान से मिले अलर्ट के बाद इजराइल में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। हिब्रू मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी मामले को लेकर इमरजेंसी बातचीत की। इस दौरान विमान की स्थिति और उसमें सवार यात्रियों को लेकर जानकारी जुटाई गई। इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट भी विमान की तरफ भेजे गए थे।
पायलटों के बीच बात पर बहस
पायलटों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि 7500 कोड किस वजह से भेजा गया था। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद अधिकारियों को घटना की पूरी जानकारी जुटाने का मौका मिला है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।