संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।

मृतकों में केरल के जुड़वा भाई-बहन भी शामिल
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं। टक्कर के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। कुछ शव बुरी तरह जल गए हैं, इसलिए मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। यूएई के गृह मंत्रालय के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों में यूएई, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं। हादसे में घायल 30 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था। इनमें से आधे लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी का इलाज जारी है।
मृतकों के परिवार की मदद के आदेश
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों भारतीय की पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के रूप में हुई है। केरल के मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें हर संभव मदद दे रहा है।
टक्कर के बाद गाड़ियों में आग फैली
हादसा फुजैराह शहर के एंट्री रूट पर आधी रात से कुछ समय पहले हुआ। सड़क पर ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रक पहले एक वाहन से टकराया और फिर पलटकर सड़क पर धीमी रफ्तार से चल रहे या रुके हुए वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर के बाद लगी आग तेजी से आसपास की गाड़ियों में फैल गई। हादसे में कुल 23 वाहन शामिल थे, जिनमें 18 कारें और 5 ट्रक थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने आग बुझाने, घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।
कथित चीनी जासूस के बाद अब एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ जुड़ रहा है। जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।
नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सांसद गादी आइजनकोट ने एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू की है। आइजनकोट और उनके सहयोगियों ने संसद में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं। चूंकि नेतन्याहू पर पहले से ही भ्रष्टाचार के तीन मामले चल रहे हैं, इसलिए यदि यह बिल पारित होता है तो उनके लिए फिर से प्रधानमंत्री बनना असंभव हो जाएगा।
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिकी अदालत में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ दायर मुकदमों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने इसे मनगढ़ंत और निराधार बताया है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने के लिए लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। सदन के अधिकांश सदस्यों ने इस प्रस्ताव को रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली न्यायपालिका समिति के पास भेजने के पक्ष में मतदान किया।
बांग्लादेश के नारायणगंज स्थित एक मदरसे में देर रात अचानक आग लगने से 63 छात्र धुएं की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में 4 छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हिंसा, आगजनी और बम धमाकों की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिसंबर में देश लौटने की संभावना के बीच राजनीतिक तनाव गहरा गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त हो चुका है। वर्तमान में अमेरिका स्थिति को बनाए रखेगा। हालांकि, किसी भी संभावित बदलाव से निपटने के लिए अमेरिकी सेना पूरी तरह से तैयार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह