अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल में खराबी से देश में विमान सेवा ठप
अमेरिकी विमानन इतिहास में यह बेहद दुर्लभ घटना हुई

न्यू जर्सी। स्टार समाचार वेब
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था। इस बड़े व्यवधान के चलते 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 15 लाख यात्री एयरपोर्ट्स पर फंस गए। हालांकि, रात में उड़ानों पर लगी रोक हटा ली गई, लेकिन इसका असर शनिवार को भी जारी रहा और बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। अमेरिकी विमानन इतिहास में यह बेहद दुर्लभ घटना है। 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले (9/11) के बाद यह महज दूसरी बार है, जब पूरे अमेरिका में एक साथ उड़ानों पर रोक लगाई गई है। इससे पहले जनवरी 2023 में भी ऋअअ के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने के कारण इसी तरह की स्थिति पैदा हुई थी।

सिस्टम को बनाने ट्रम्प ने मांगे 30 अरब डॉलर
इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की मांग की है। उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट से फोन पर बातचीत कर कांग्रेस से इस फंडिंग से जुड़ा बिल जल्द से जल्द पास कराने को कहा है। इस भारी-भरकम रकम का इस्तेमाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरपोर्ट टावर, टर्मिनल और अन्य जरूरी विमानन बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए किया जाएगा।
उड़ानों पर लगी रोक का असर वीकेंड तक रह सकता है
अमेरिका में करीब 4 घंटे बाद उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है। इसके बाद एयरलाइंस ने सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है, हालांकि कुछ कंपनियों ने शनिवार तक देरी और उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई है। डेल्टा एयरलाइंस: सभी तय उड़ानें फिर शुरू कर दी हैं। यात्रियों को ऐप या वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस देखने की सलाह दी है। यूनाइटेड एयरलाइंस: सेवाएं बहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी देरी की आशंका है। यात्री ट्रैवल छूट के तहत टिकट की तारीख बदल सकते हैं। फ्रंटियर एयरलाइंस: उड़ानों को सामान्य करने में जुटी है। यात्रियों से ईमेल और फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है। जेटब्लू एयरवेज: शुक्रवार की बाकी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। शनिवार को भी सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
सिस्टम सुधारने के लिए 50 अरब डॉलर लगेंगे
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए 50 अरब डॉलर की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसके लिए कांग्रेस से 30 अरब डॉलर मांगे हैं। डफी ने कहा कि सिस्टम की छोटी-मोटी मरम्मत के बजाय इसे पूरी तरह आधुनिक बनाने की जरूरत है। पिछले साल कांग्रेस ने इसके लिए 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए थे। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई खराबी के पीछे फिलहाल किसी साइबर हमले के संकेत नहीं मिले हैं। व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी लग रही है। हालांकि, अधिकारी अभी इसकी असली वजह का पता नहीं लगा पाए हैं। मुलिन ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि कम्युनिकेशन सिस्टम में गड़बड़ी कैसे हुई।
हवा में मौजूद विमान उतर सकेंगे, टेकऑफ पर रोक
इस दौरान जो विमान पहले से हवा में हैं, उन्हें लैंड करने की अनुमति है। उन्हें वापस नहीं बुलाया गया है। हालांकि, एयरपोर्ट पर खड़े विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे। वहीं, दूसरे देशों से अमेरिका आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर हर मामले में अलग से फैसला लिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में अचानक सभी उड़ानों पर रोक नहीं लगाई गई थी। इसकी शुरुआत शिकागो के ओ'हेयर और मिडवे एयरपोर्ट से हुई। यहां कम्युनिकेशन सिस्टम में दिक्कत आने के बाद उड़ानों को रोका गया। बाद में जब यह समस्या देश के दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों तक पहुंची, तो पूरे अमेरिका में ग्राउंड स्टॉप लगा दिया गया। FAA के नोटिस के मुताबिक, उड़ानों पर रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। यानी रोक कब हटेगी और उड़ानें कब शुरू होंगी, इसकी फिलहाल कोई गारंटी नहीं है।

दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।
कथित चीनी जासूस के बाद अब एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ जुड़ रहा है। जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं।
नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए सांसद गादी आइजनकोट ने एक बड़ी राजनीतिक पहल शुरू की है। आइजनकोट और उनके सहयोगियों ने संसद में कुल 8 नए विधेयक पेश किए हैं। चूंकि नेतन्याहू पर पहले से ही भ्रष्टाचार के तीन मामले चल रहे हैं, इसलिए यदि यह बिल पारित होता है तो उनके लिए फिर से प्रधानमंत्री बनना असंभव हो जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह