भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।

भारत 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सका
मिचेल-फिलिप्स ने नाबाद 63 रन की साझेदारी
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी। हालांकि, भारतीय गेंदबाज आखिरी 43 ओवर में एक भी विकेट नहीं चटका सके। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 63 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को हार से बचाया। मैच में 10 से ज्यादा ओवर शेष रहते दोनों टीमों ने आपसी सहमति से मुकाबला ड्रॉ समाप्त कर दिया। इससे पहले भारत ने 720/9 के स्कोर पर पहली पारी घोषित कर 352 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन पर सिमट गया था। पहली पारी में नाबाद 175 रन और दूसरी पारी में 31 रन बनाने वाले हेनरी निकल्स को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।
गिल बोले- हमें पता था 10 विकेट लेना मुश्किल होगा
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि इस पिच पर 10 विकेट लेना चुनौतीपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि फील्डिंग में टीम का दिन अच्छा रहा और 5-10 ओवर और खेलने से भी ज्यादा फायदा होता नहीं दिखता। गिल के मुताबिक, टीम ने विदेशी दौरों पर अच्छा प्रदर्शन किया है और हर विभाग में न्यूजीलैंड को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने बताया कि भले ही बल्लेबाजी में केवल दो शतक लगे, लेकिन टीम ने 700 से अधिक रन बनाए, और उम्मीद जताई कि क्राइस्टचर्च में गेंदबाजों को पिच से कुछ अधिक मदद मिलेगी।
लैथम बोले- उम्मीद नहीं थी पिच इतनी फ्लैट होगी
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने मुश्किल हालात में खिलाड़ियों द्वारा दिखाई गई जिम्मेदारी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि खासकर पहली पारी में अलग-अलग खिलाड़ियों ने आगे आकर अच्छा योगदान दिया। लैथम ने माना कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पिच इतनी सपाट होगी और यह बेसिन रिजर्व की पारंपरिक पिच जैसी नहीं थी, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में कगिसो रबाडा के ऑलराउंड प्रदर्शन, टेम्बा बावुमा की कप्तानी रिकॉर्ड जीत और लिटन दास के पारी में 8 डिसमिसल के विश्व कीर्तिमान ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
बेसिन रिजर्व में भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन 70/5 पर सिमटने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173* रन जोड़कर टीम को 243/5 तक पहुंचाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह