जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में 720/9 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़े
भारत का न्यूजीलैंड में और विदेशी धरती पर अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है। वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर बनाया है और कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। टीम इंडिया ने मैच के चौथे दिन रविवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 720 रनों पर घोषित कर दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने वो काम कर दिया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड में इतना बड़ा स्कोर करेंगे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने ये कमाल कर दिया।
न्यूजीलैंड में पहली बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया का यह स्कोर उसका टेस्ट में एक पारी में उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह भारत का न्यूजीलैंड में और विदेशी जमीन पर टेस्ट में एक पारी में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत का विदेशों में टेस्ट में एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर 707 था जो उसने श्रीलंका के खिलाफ साल 2010 में बनाया था। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसका टेस्ट में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। यह न्यूजीलैंड में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है। भारत ने न्यूजीलैंड को ही इस मामले में पीछे छोड़ा है। न्यूजीलैंड ने साल 2019 में हेमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 715 रन बनाए थे।
इस मामले में नंबर-2
इसी के साथ टीम इंडिया टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 700 से ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर-2 बन गई है। यह पांचवीं बार है जब भारत ने यह स्कोर किया है। इस मामले में श्रीलंका नंबर-1 है। श्रीलंका ने सात बार टेस्ट की एक पारी में 700 से ज्यादा का स्कोर किया। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड, आॅस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज हैं। इन तीनों ने चार-चार बार ऐसा किया है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।
भोपाल के बरखेड़ा नाथू स्टेडियम में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की रंगारंग शुरुआत हुई। मलेशिया के खिलाफ जारी मैच में भारतीय टीम 4-1 जीत दर्ज कराई, वहीं चीन और जापान ने भी जीत से आगाज किया।
जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में कगिसो रबाडा के ऑलराउंड प्रदर्शन, टेम्बा बावुमा की कप्तानी रिकॉर्ड जीत और लिटन दास के पारी में 8 डिसमिसल के विश्व कीर्तिमान ने मुकाबले को यादगार बना दिया।
बेसिन रिजर्व में भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के पहले दिन 70/5 पर सिमटने के बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने 173* रन जोड़कर टीम को 243/5 तक पहुंचाया।
भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने निर्णायक और आखिरी चरण में पहुंच गया है। बुधवार रात 3:30 बजे से वेलिंगटन के ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के साथ ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पूरे एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें टीम का नया मेंटर नियुक्त किया है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग खिताब जीते।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह