भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।

आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों में दर्ज की गई तेजी
वैश्विक बाजार गिरावट के साथ खुले, बाजार में उदासी
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की। एफएमसीजी, फार्मा, वित्तीय सेवाएं और धातु क्षेत्र के शेयर भी आगे बढ़े। हालांकि, आईटी, मीडिया और आईटी सेवाएं दबाव में रहीं। कुल मिलाकर, बाजार की धारणा सकारात्मक बनी रही। दरअसल, सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई थी और मंगलवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलने के साथ ही छलांग लगाई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 200 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता दिखाई दिया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी ग्रीन जोन में ओपन होकर 26,000 के स्तर के करीब बढ़ता नजर आया। न सिर्फ शेयर बाजार में मंगल ही मंगल है, बल्कि कमोडिटी मार्केट में भी कीमती धातुओं में तेज गिरावट के सिलसिले पर ब्रेक लगा है। सोना-चांदी के दाम (Gold Silver Rate) वायदा कारोबार में उछले हैं। यही नहीं करेंसी मार्केट में भी खुशखबरी है अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजूबत होकर ओपन हुआ है।
एशियाई बाजारों में आज गिरावट
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5,041 | -58 | -1.01% |
| निक्केई (जापान) | 58,957 | -705 | -1.18% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23,568 | -186 | -0.71% |
सेंसेक्स-निफ्टी ने की तेज शुरुआत
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 82,104 की तुलना में तेजी लेकर 82,150 पर खुला और फिर कुछ ही सेकंड में ये 200 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,349 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया। एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर कारोबार की शुरुआत की। ये सोमवार के अपने बंद 25,291 की तुलना में 25,277 पर ओपन हुआ और फिर 25,358 पर पहुंच गया।
अमेरिकी बाजार में गिरावट रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 51,608 | -739 | -1.41% |
| नैस्डैक | 24,510 | -627 | -2.49% |
| S&P 500 | 7,417 | -145 | -1.92% |
आज के टॉप-10 स्टॉक
शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे तेज उछाल भरने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में IndiGo Share (1.50%), M&M Share (1.10%) और Asian Paints Share (1%) चढ़कर कारोबार कर रहा था। वहीं मिडकैप कैटेगरी में Laurus Labs Share (2.10%), Dixon Share (2%), Alkem Share (1.90%), Sundaram Finance Share (1.60%), Phoenix Ltd Share (1.40%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा स्मॉलकैप में शामिल Tata Chemical Share (5.60%) और KFintech Share (4.50%) की उछाल में दिखा।
विदेशी निवेशकों ने 31 हजार करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | -3,519 | -20,538 | -38,556 |
| FII/FPI | 4,865 | 30,995 | 87,775 |
नोट: नेट खरीदारी के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
सोना-चांदी में गिरावट पर ब्रेक
शेयर बाजार की तरह ही कमोडिटी मार्केट में भी बमबम देखने को मिला है। दरअसल, सोना-चांदी में जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। एक ओर जहां मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 4 दिसंबर की एक्पायरी वाली चांदी की कीमत अपने पिछले बंद 1,67,863 रुपये प्रति किलो से उछलकर 1,70,129 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव भी पिछले बंद 1,34,539 की तुलना में तेजी लेकर 1,35,341 पर पहुंच गया।
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
मंगलवार शेयर बाजार और सोना-चांदी में तेजी के साथ ही भारतीय करेंसी रुपया भी मजबूत हुआ है। ग्लोबल मार्केट, US महंगाई दर और वॉल स्ट्रीट पर AI से जुड़े नुकसान को ट्रैक कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। इन सबके बीच भारतीय करेंसी US डॉलर के मुकाबले 93.72 पर खुली, जो सोमवार (16 नवंबर) के 93.92 के बंद भाव से 20 पैसे की बड़ी बढ़त देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में अब तक भारतीय इक्विटी में विदेशी निवेश लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड मंथली इनफ्लो तक पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, US FED रिजर्व द्वारा ब्याज दर में तेजी से बढ़ोतरी की बढ़ती उम्मीदों और तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत इनफ्लो ने रुपये को सपोर्ट मिला है।

साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी और आइकिया जैसी 178 प्रमुख वेबसाइटों को निशाना बनाया है। हैकर्स ने ऑप्टिमाइजली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टो पते चुराने की कोशिश की।
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, महीनेभर का हाल और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।
भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा। निफ्टी भी 25,250 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। एशियन पेंट और एयरटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में दो फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह