देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक
नकदी फसलों से भारतीय कृषि अधिक लाभकारी बन रही
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने इस 161.77 लाख टन की बढ़ोतरी का श्रेय किसानों की मेहनत और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को दिया है। उनका मानना है कि इससे न केवल देश की पोषण सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा होगा।
कम रकबे में अधिक पैदावार और फलों में बढ़ोतरी
आंकड़ों के मुताबिक, इस बार बागवानी फसलों का कुल रकबा पिछले वर्ष के 301.36 लाख हेक्टेयर से घटकर 297.21 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है। कम जमीन के बावजूद उत्पादन बढ़ना खेती की बेहतर उत्पादकता को दर्शाता है। फलों की बात करें तो आम, केला, सेब, पपीता, अनार और कटहल की अच्छी फसल के चलते कुल उत्पादन 4.60 फीसदी (54.18 लाख टन) बढ़कर 1230.66 लाख टन पहुंच सकता है, जो पिछले साल 1176.49 लाख टन था।
सब्जियों का उत्पादन बढ़ेगा, आलू ने मारी बाजी
सब्जियों की खेती का रकबा 117.91 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 119.31 लाख हेक्टेयर होने की संभावना है। इसके साथ ही कुल उत्पादन 4.35 फीसदी की वृद्धि के साथ 2272.68 लाख टन तक जा सकता है। सब्जियों में सबसे शानदार प्रदर्शन आलू का रहने वाला है, जिसका उत्पादन 11.95 फीसदी उछलकर 655.70 लाख टन (पिछले साल 585.71 लाख टन) पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा टमाटर का उत्पादन बढ़कर 214.11 लाख टन और प्याज का 288.96 लाख टन रहने की उम्मीद है।
फूलों, मसालों और औषधीय फसलों से बढ़ेगी आय
बागवानी के अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक रुझान हैं। फूलों का रकबा बढ़कर 4.10 लाख हेक्टेयर और उत्पादन 14.45 फीसदी की छलांग लगाकर 48.82 लाख टन पहुंच सकता है। नारियल, काजू, सुपारी, पान और कोको जैसी फसलों का कुल उत्पादन भी 7.56 फीसदी बढ़कर 182.64 लाख टन होने का अनुमान है। वहीं, हल्दी, लहसुन और इलायची की बेहतर उपज से मसालों का उत्पादन 123.54 लाख टन तथा औषधीय पौधों का उत्पादन 9.28 लाख टन रहने की संभावना है। कृषि मंत्री के अनुसार, पारंपरिक खेती के साथ इन नकदी फसलों को अपनाने से भारतीय कृषि अधिक लाभकारी बन रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
साइबर अपराधियों ने जूम, एचएसबीसी और आइकिया जैसी 178 प्रमुख वेबसाइटों को निशाना बनाया है। हैकर्स ने ऑप्टिमाइजली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड नंबर और क्रिप्टो पते चुराने की कोशिश की।
देश के बागवानी क्षेत्र के लिए वर्ष 2025-26 बेहद उत्साहजनक रहने वाला है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी तीसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल बागवानी उत्पादन पिछले साल के 3707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 फीसदी बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स वृद्धि के साथ खुला। निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल देखा गया। अधिकांश सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आटो, पीएसयू बैंक और बैंक शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में मदद की।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज के ताजा भाव, महीनेभर का हाल और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान।
भारतीय शेयर बाजार में आज जोरदार शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा। निफ्टी भी 25,250 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। एशियन पेंट और एयरटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में दो फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड टोल कलेक्शन दर्ज किया गया है। इस महीने टोल से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है, जो अब तक किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी वसूली है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष कुल टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की है। जानें EPFO का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और बिना पोर्टल लॉगिन किए पीएफ बैलेंस चेक करने व पासबुक डाउनलोड करने का आसान तरीका।
14 नवंबर को सोने और चांदी के बाजार भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम, चांदी की कीमत में गिरावट के कारण और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अक्तूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 89.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में जबरदस्त बढ़ोतरी और व्यापार घाटे से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारों के लिए बड़ी राहत है। 24 कैरेट सोना 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए के नीचे आ गया है, वहीं चांदी भी ऑल टाइम हाई से 2.02 लाख रुपए तक सस्ती हुई है। पढ़ें सर्राफा बाजार का पूरा हाल।