मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।

श्रेय की होड़ में सुरक्षा-गुणवत्ता के मानक दरकिनार
कठघरे में जिम्मेदार अफसर और ठेकेदार एजेंसी
गडकरी ने दी थी आरटीओ अफसरों को चेतावनी
आधुनिक बसों की कलई 24 घंटे के भीतर खुली

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई। दावों के उलट, शहर की जर्जर और खटारा लाल बसों पर ही सिर्फ रेडियम की परत चढ़ाकर उन्हें नया रूप दे दिया गया था। अब महज एक दिन की हवा और धूप में रेडियम उखड़ने लगा है और नीचे से पुरानी बसों का असली चेहरा बाहर आने लगा है। वहीं मामले के तूल पकड़ते ही मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर बस से उखड़ते रेडियम का वीडियो जारी कर हमला बोला है। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू और अभिनव बारोलिया ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।
गडकरी की चेतावनी बेअसर
उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बस बॉडी निर्माण और सुरक्षा मानकों (1 सितंबर 2025 से लागू नए बस बॉडी कोड) पर सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि बिना फिजिकल और वीडियो वेरिफिकेशन के किसी भी बस का पंजीयन न किया जाए। गडकरी ने आरटीओ अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा था-बहुत से आरटीओ अफसर गांधीवादी हैं, जिन्हें गांधी (गांधी छाप नोट) दिखते ही कागज पर सील मारने की आदत है। याद रखें, गलत बस को स्वीकृति दी तो नौकरी जाएगी।
निर्माण एजेंसी और अफसरों की मिलीभगत
दावा किया जा रहा है कि जीर्णोद्धार और री-डिजाइनिंग का काम जिस बॉडी-बिल्डिंग एजेंसी को दिया गया, उसने चंद घंटों की मियाद वाली सामग्री इस्तेमाल की। अब सवाल उठ रहा है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना किसी क्वालिटी चेक के काम को मंजूरी दी या जल्दबाजी में वाहवाही लूटने के चक्कर में मानकों को बलि चढ़ा दिया। रेडियम वर्क और री-डिजाइनिंग के नाम पर कितना बजट स्वीकृत हुआ और वह किसकी जेब में गया।
जांच और ब्लैकलिस्ट करने की मांग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। अब जनता और विपक्ष मांग कर रहे हैं कि घटिया काम करने वाली निर्माण एजेंसी को तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। बिना गुणवत्ता जांचे बसों को पास करने वाले दोषी अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई हो। योजना पर खर्च हुए एक-एक रुपये का सार्वजनिक आडिट कराया जाए।

मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह