देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

26 फीसदी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
नगालैंड और पश्चिम बंगाल में ज्यादा दलबदल
एनडीपीपी, टीएमसी और कांग्रेस को लगा झटका
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में वर्ष 2022 से 2026 के बीच चुनाव जीतने के बाद 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली है। इनमें 26 लोकसभा सांसद, 7 राज्यसभा सांसद और 78 विधायक शामिल हैं। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच की नवीनतम रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान हुए दलबदल, पार्टियों के विलय और इस्तीफे के बाद दोबारा चुनाव जीतकर आने जैसे मामलों को शामिल किया गया है। पार्टी छोड़ने वाले कुल 111 नेताओं में से सबसे अधिक 58 प्रतिशत यानी 64 नेता अकेले एनडीपीपी, टीएमसी और कांग्रेस के थे। आंकड़ों के मुताबिक, एनडीपीपी से सबसे ज्यादा 25 नेताओं ने पाला बदला, जबकि टीएमसी से 20 और कांग्रेस से 19 नेताओं ने पार्टी छोड़ी। इसके अलावा, बीआरएस के 9, आप और एनसीपी के 7-7, शिवसेना (उद्धव गुट) के 6, जेडीयू के 5 और एनपीपी के 4 नेताओं ने भी अपनी-अपनी मूल पार्टियों को अलविदा कहा।
किस पार्टी में शामिल हुए सबसे ज्यादा नेता
दूसरी पार्टियों से आने वाले नेताओं को अपनाने में एनपीएफ, भाजपा और एनसीपीआई सबसे आगे रहीं। दलबदल के कुल मामलों में से 73 प्रतिशत यानी 81 नेता इन्हीं तीन राजनीतिक दलों में शामिल हुए। सबसे ज्यादा 32 नेताओं (नागालैंड के मामले) ने एनपीएफ का दामन थामा, जबकि 29 नेता भाजपा में शामिल हुए, जो कुल दलबदल का 26 प्रतिशत है। इसके बाद 20 नेता एनसीपीआई में और 9 नेता (8 प्रतिशत) कांग्रेस में गए। वहीं, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में 8, एनपीपी में 6 और पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल में 4 नेताओं ने प्रवेश किया।
नगालैंड, बंगाल और तेलंगाना में बड़े उलटफेर
नगालैंड में सबसे ज्यादा 32 विधायकों ने पाला बदला। ये सभी विधायक एनपीएफ में शामिल हुए, जिनमें से 25 विधायक मूल रूप से एनडीपीपी के टिकट पर चुनकर आए थे। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी के टिकट पर जीते 20 लोकसभा सांसदों ने एनसीपीआई में जाने का निर्णय लिया। इन सांसदों ने पार्टी विलय का दावा किया है। इस विलय की वैधता पर अंतिम निर्णय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेना है। तेलंगाना में बीआरएस के टिकट पर चुने गए 9 विधायक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना के 6 लोकसभा सांसदों ने एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना का रुख किया। वहीं गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों ने पाला बदलकर सत्ताधारी दल का दामन थामा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।