अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।

मायलोमेनिंगोसील जैसी गंभीर बीमारी का गर्भ में सफल उपचार
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है। भारत में इस तरह की ओपन फीटल सर्जरी का यह पहला मामला है, जिसे 12 नवंबर को न्यूरोसाइंस सेंटर में अंजाम दिया गया। इस अत्यंत जटिल और संवेदनशील आॅपरेशन को पूरा करने में 30 से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की बहुविषयक टीम को छह घंटे का समय लगा।
पांच सप्ताह की तैयारी और जटिल प्रक्रिया
इस सर्जरी के लिए डॉक्टरों की टीम ने पांच सप्ताह तक कड़ा अभ्यास और तैयारी की थी। इसमें गर्भस्थ शिशु की विस्तृत जांच, अल्ट्रासाउंड, इमेजिंग, मां के लिए सुरक्षा जोखिमों का आकलन और एनेस्थीसिया की विशेष तैयारियां शामिल थीं। न्यूरोसाइंस सेंटर में उच्च क्षमता वाली माइक्रोस्कोपी और लगातार अल्ट्रासाउंड की मदद से इस सर्जरी को सफलतापूपर्वक पूरा किया गया। न्यूरोसर्जरी, मातृ-भ्रूण चिकित्सा, एनेस्थीसियोलाजी, रेडियोडायग्नोसिस, प्लास्टिक सर्जरी और बाल रोग विभाग के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर इस कठिन चुनौती को पार किया।
जन्म के बाद की तुलना में बेहतर परिणामों की उम्मीद
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चे को मायलोमेनिंगोसील नामक जन्मजात खराबी थी, जिसमें रीढ़ की हड्डी का कुछ हिस्सा बाहर निकल आता है। जन्म के बाद ऐसे बच्चों में लकवा और दिमाग में पानी भरने का खतरा रहता है। गर्भ में इस सर्जरी का उद्देश्य तंत्रिका ऊतकों को होने वाले नुकसान को सीमित करना है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि गर्भ में सर्जरी कराने वाले बच्चों में जन्म के बाद शंट की आवश्यकता काफी कम हो जाती है और मोटर क्षमताओं में भी सुधार देखा जाता है।
नि:शुल्क हुआ आपरेशन और फोलिक एसिड की सलाह
यह पूरी जटिल सर्जरी केंद्र सरकार की जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत पूरी तरह नि:शुल्क की गई है। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सर्जरी बीमारी का पूर्ण उपचार नहीं है, बल्कि एक बचावत्मक कदम है। चूंकि तंत्रिका नली का विकास गर्भधारण के शुरूआती दिनों में ही हो जाता है, इसलिए विशेषज्ञों ने महिलाओं को गर्भधारण से पहले फोलिक एसिड के सेवन की महत्वपूर्ण सलाह दी है। वर्तमान में मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के गंभीर आरोपों और खुली बहस की चुनौती से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें। जानिए राहुल के दावों और बीजेपी की प्रतिक्रिया के बारे में।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना में हुए बदलावों की वजह बताई है। जानिए अग्निवीरों के सेवा विस्तार, राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती और नागरिक नौकरी कोटे से जुड़े सभी नए नियमों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली आरएसी की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह