जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।

जम्मू कश्मीर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। किश्तवाड़ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया है कि आतंकवादियों के खिलाफ ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) – रशपाल सिंह और बॉबी चंद – के शवों को बिना ताबूत के एक डंपर ट्रक में उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। इस अमानवीय और लापरवाह रवैये के बाद से स्थानीय लोगों और राजनीतिक हलकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
शुक्रवार को बीजेपी विधायक शगुन परिहार और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा दच्छन इलाके के केयार गांव पहुंचे। उन्होंने यहां शहीद अधिकारियों के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें विधायक शगुन परिहार बेहद भावुक और गुस्से में नजर आ रही हैं। वीडियो में वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली और शवों को संभालने के तरीके की तीखी आलोचना करती हुई साफ दिखाई दे रही हैं।
शगुन परिहार ने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि जो जवान अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ियों पर देश और नागरिकों की रक्षा करते हैं, उनके पार्थिव शरीर के साथ ऐसा बर्ताव बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
उन्होंने वीडियो में कहा, “तीन दिन बीत चुके हैं, अगर कोई अधिकारी हमारे अपनों के शवों के साथ ऐसा अपमानजनक बर्ताव होने देता है, तो आप ही सोचिए कि आतंकवादी उनके साथ क्या करेंगे? सर मुझे उस बेटी का अहसास होता है कि जो तीन दिन से रो रही थी। क्या इन लोगों के दिल में भावना नहीं है... जिस बेटी ने अपने पिता को खोया, वो तीन दिन बाद यहां आई और वो भी एलजी साहब के बोलने के बाद। ये वैल्यू है हमारे जवानों की, जो पहाड़ियों पर हमें बचाने के लिए खड़े हैं।”
विधायक ने अपने निजी दर्द और आक्रोश को व्यक्त करते हुए आगे कहा कि उन्होंने खुद अपनों को खोने का दर्द झेला है, इसलिए वह इस पीड़ा को भली-भांति समझती हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि 90 के दशक के सबसे बुरे दौर में भी इस तरह की लापरवाही देखने को नहीं मिली थी।
उन्होंने मंच से अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “सर मुझे बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे जवानों का निरादर हुआ है। जहां हम ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक का बड़े गर्व से जिक्र करते हैं, वहीं हमारे जवानों का इस तरह से अनादर हुआ है। मैंने यह दुख सहा है, इन्होंने नहीं सहा इसलिए यह नहीं समझ सकते। जब तक हमने दिल्ली का दरवाजा नहीं खटखटाया, तब तक आप लोग यहां नहीं आए। डंपर में शवों को लाया गया, ऐसा तो 90 के दशक में भी नहीं हुआ था।”
यह पूरी घटना 11 नवंबर की दोपहर से जुड़ी है, जब मरवाह के देहरना जंगल में अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनी गई थीं। इस गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों एसपीओ (रशपाल सिंह और बॉबी चंद) लापता हो गए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गुरुवार की सुबह जब तलाशी अभियान चल रहा था, तब दोनों एसपीओ के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए। शवों के पास से 60 राउंड वाली एक इंसास राइफल और 50 राउंड वाली एक 303 राइफल गायब थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हथियार आतंकवादी अपने साथ ले गए। फिलहाल, इस घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और राजनीतिक स्तर पर भी प्रशासनिक लापरवाही को लेकर तीखे सवाल उठाए जा रहे हैं।
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह