दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। कई उड़ानों में 30 मिनट से अधिक की देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एयर इंडिया ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया और जल्द ही परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई।

एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। कई उड़ानों में 30 मिनट से अधिक की देरी हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। एयर इंडिया ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया और जल्द ही परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई। दरअसल, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। खामी आने की वजह से उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एटीसी में एक सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या के कारण उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट के ने बताया कि सिस्टम में टेक्निकल दिक्कत की वजह से कम से कम 100 फ्लाइट्स लेट हो गई हैं।
विमानों से पार्किंग फुल

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की पार्किंग भी पूरी तरह विमानों से पैक हो गई। अब जो विमान दिल्ली में लैंडिंग के लिए चक्कर लगा रही है, उन्हें दिक्कत होगी। माना जा रहा है कि कुछ देर में डायवर्जन का सिलसिला शुरू होगा। उड्डयन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन ने इस तरह की समस्या को विमानन उद्योग की नई चुनौती बताई है। कहा है कि उड्डयन उद्योग को भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए एक बैकअप प्लान लेकर चलना होगा। पायलटों को इसके लिए तैयार करना होगा।
प्रबंधन ने जारी किया बयान
दिल्ली एयरपोर्ट ने इन बाधाओं पर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि एटीसी प्रणाली में एक तकनीकी समस्या की वजह से आईजीआईए में उड़ान संचालन में देरी हो रही है। एयरपोर्ट की टीम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए डीआईएएल सहित सभी हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है।
यात्रियों को सलाह...
एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद जताया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि नवीनतम उड़ान अपडेट के लिए वे अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहें। वहीं स्पाइसजेट एयरलाइन ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में एटीसी की भीड़ की वजह से सभी आगमन, प्रस्थान और उनके परिणामस्वरूप होने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। स्पाइसजेट ने भी यात्रियों से गुजारिश की है कि वे अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह