मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नेशनल हाईवे 719, जिसे स्थानीय लोग मौत का हाईवे कहते हैं, पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास यह भयानक घटना उस समय घटी, जब एक कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
भिंड। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नेशनल हाईवे 719, जिसे स्थानीय लोग मौत का हाईवे कहते हैं, पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास यह भयानक घटना उस समय घटी, जब एक कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, एक लड़की और एक बच्चा शामिल हैं। दरअसल, जिले के फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास मंगलवार को दोपहर एक तेज रफ्तार कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भोला खान नाम के एक प्रसिद्ध गोताखोर भी शामिल थे। यह हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर सन्नाटा छा गया और आसपास के ग्रामीण सदमे में आ गए।
दो मोटरसाइकिलों पर कुल पांच लोग सवार थे, जो स्थानीय स्तर पर किसी पारिवारिक काम से लौट रहे थे। अचानक सामने से आ रहे कैंटर ने दोनों वाहनों को एक साथ टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही फूप थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा कैंटर चालक की लापरवाही और तेज गति मुख्य कारण हुआ है।
सभी मृतकों के शवों को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम ने औपचारिकता पूरी की। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के लिए परिजनों से संपर्क करने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टेढ़ी पुलिया के पास सड़क की स्थिति खराब होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।