अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग तेजी से पिघल रहे हैं। ऊंचाई अब घटकर एक फीट रह गई है। लाइव आरती में भी घटे हुए हिम शिवलिंग साफ दिख रहे हैं। मई में जारी तस्वीरों में इसकी ऊंचाई सात फीट थी, जबकि प्रथम पूजा के समय यह पांच फीट से अधिक था।

एमआरटी टीमें कठिन मार्गों पर सहायता प्रदान कर रही
पिछले साल इसी अवधि में 48 हजार ने किए थे दर्शन
जम्मू। स्टार समाचार वेब
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग तेजी से पिघल रहे हैं। ऊंचाई अब घटकर एक फीट रह गई है। लाइव आरती में भी घटे हुए हिम शिवलिंग साफ दिख रहे हैं। मई में जारी तस्वीरों में इसकी ऊंचाई सात फीट थी, जबकि प्रथम पूजा के समय यह पांच फीट से अधिक था। लगातार बदलते मौसम के कारण शिवलिंग का आकार तेजी से कम हुआ है। हालांकि, आकार घटने का भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। तीन जुलाई से शुरू हुई यात्रा के पहले तीन दिनों में ही 56 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा करीब 48 हजार था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एमआरटी बरारीमार्ग, शेषनाग, संगम टॉप, चंदनवाड़ी, दोमेल समेत कई पड़ावों पर तैनात है।
श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। पहले दो दिन में ही 32 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए और तीन दिन में संख्या 56 हजार पार कर गई। ज्यादातर श्रद्धालु जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में रुके बिना सीधे बालटाल और पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा पहुंच रहे हैं। 2 जुलाई से अब तक जम्मू से चार जत्थे रवाना हो चुके हैं।
5794 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था रवाना
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 5794 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 1211 महिलाएं, 21 बच्चे, 599 साधु और 76 साध्वियां शामिल हैं। यात्रियों को दो मार्गों पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों के लिए भेजा गया। इनमें 3490 श्रद्धालु 139 वाहनों में सवार होकर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जबकि 2304 श्रद्धालु 128 वाहनों के जरिए बालटाल आधार शिविर पहुंचे।
विदेशों से भी आ रहे भक्त
यात्रा मार्गों पर बने शिविरों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजन गाकर माहौल को शिवमय बना रहे हैं। देश के कोने-कोने के साथ-साथ विदेश से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कई दिव्यांग श्रद्धालु भी पूरे उत्साह से यात्रा कर रहे हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि तस तारीख पर पंजीकृत श्रद्धालु ही यात्रा पर आएं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तय संख्या में ही यात्रियों को भेजा जाएगा। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिना पंजीकरण वाले यात्रियों से कुछ दिन यात्रा टालने की अपील की गई है।
रजिस्टर्ड यात्री ही करें प्रस्थान
यात्रा मार्गों पर शिविरों में श्रद्धालु भगवान भोले नाथ के भजन गा कर माहौल को शिवमय बना रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेश से भी श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। उपराज्यपाल व संबंधित अधिकारी यह बात साफ कर चुके है कि निर्धारित पंजीकरण की तिथि वाले श्रद्धालु ही यात्रा पर आएं। हर श्रद्धालु को यात्रा पर आने का मौका मिलेगा। श्रद्धालु जागरूक होने चाहिए। कई दिव्यांग भी उत्साह के साथ यात्रा कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए...
अमरनाथ यात्रा: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा कश्मीर... हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना
अमरनाथ यात्रा: सीसीटीवी के जरिए अब बालटाल से पवित्र गुफा तक हर कदम पर रहेगी नजर

दशहरा और दुर्गा विसर्जन 2026 की सही तिथि को लेकर असमंजस है? जानें 20 और 21 अक्टूबर में से किस दिन विजयादशमी मनाना शास्त्र सम्मत है और पंचांग क्या कहता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और उपाय से जुड़ी पूरी जानकारी हिंदी में।
9 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल में जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों का भविष्य। जानिए करियर, व्यापार, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जरूरी भविष्यवाणी।
जानिए 9 अक्टूबर 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की सटीक जानकारी दी गई है।
जानिए 08 अक्टूबर 2026 का अंक राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी खास भविष्यवाणियां।
08 अक्टूबर 2026 गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत राशिफल, जिसमें करियर, व्यापार, धन और परिवार से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल हैं।
जानिए 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार का संपूर्ण पंचांग। जानें आज की तिथि, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, गुरु प्रदोष व्रत, राहुकाल और शुभ-अशुभ समय की सटीक जानकारी।
नैनीताल के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भीषण जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन प्री-बुकिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है। जानिए इससे क्या बदलाव आएंगे।
7 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल (Rashifal in Hindi)। मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ की भविष्यवाणी।
7 अक्टूबर 2026 का मूलांक राशिफल विस्तार से पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, धन और प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह