अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।

स्वचालित राइफल, सैकड़ों कारतूस और बॉडी आर्मर बरामद
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर किए जाने वाले बड़े नरसंहार की साजिश बाल-बाल टल गई। हमलावर ने मंदिर में अंधाधुंध गोलीबारी करने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जैसे ही उसने ट्रिगर दबाया, उसकी राइफल जाम (फंस) गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और अनगिनत लोगों की जान बच गई। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी और नव-नाजी बताया है। पुलिस ने उसके सहकर्मी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके घर से एक स्वचालित राइफल, सैकड़ों कारतूस और बॉडी आर्मर बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस के रूप में हुई है। उसे शिकागो से लगभग 60 किलोमीटर दूर पैलेटाइन में स्थित उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
इस तरह हुआ खुलासा
पैपोराकिस एक फास्ट-फूड रेस्तरां में काम करता था। उसने अपने एक सहकर्मी को टैक्टिकल वेस्ट (सुरक्षात्मक जैकेट) पहने हुए अपनी एक तस्वीर और 8 पन्नों के नफरती घोषणापत्र की एक प्रति भेजी थी। सहकर्मी ने घबराने के बजाय तुरंत माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामला पैलेटाइन अधिकारियों तक पहुंचा। पैलेटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड ने बताया कि आरोपी के घर की तलाशी में भरी हुई मैगजीन, भारी मात्रा में गोला-बारूद और श्वेत वर्चस्ववादी चरमपंथी डिजाइनों से लैस बॉडी आर्मर मिला।
आठ पन्नों का नफरती घोषणापत्र
जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो सालों से इस खौफनाक हमले की साजिश रच रहा था। उसके पास से बरामद 8 पन्नों के घोषणापत्र का शीर्षक मैंने लड़ाई क्यों लड़ी था। यह पत्र भारतीयों, हिंदू मंदिरों, यहूदी और अफ्रीकी-अमेरिकी (अश्वेत) लोगों के प्रति घृणा और नस्लवादी टिप्पणियों से भरा हुआ था।
पहले भी कर चुका गोलीबारी
अभियोजकों के अनुसार, आरोपी ने बातचीत के दौरान अपने सहकर्मी को बताया था कि उसने शनिवार को शिकागो से 70 किलोमीटर दूर आॅरोरा में स्थित एक हिंदू मंदिर में गोलीबारी की कोशिश की थी। उसका इरादा ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यकों की हत्या करने और उसके बाद खुद भी अपनी जान देने का था। हालांकि, ट्रिगर दबाते ही बंदूक के जाम हो जाने के कारण वह घबराकर मौके से फरार हो गया था।
अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने आरोपी पैपोराकिस को 30 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने सहकर्मी की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना की जमकर सराहना की है, जिससे एक बड़ा नरसंहार टल गया।

अमेरिका के इलिनॉय राज्य में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश नाकाम हो गई, क्योंकि जैसे ही उसने राइफल चलाने की कोशिश की, राइफल जाम हो गई और उसके नरसंहार की कोशिश नाकाम हो गई, जिससे लोगों की जान बच गई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्टूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे मुंबई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के गढ़ जामनगर का दौरा कर ऊर्जा व व्यापारिक सहयोग बढ़ाएंगे।
कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप लियो एक्स आई वी को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। वेटिकन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, 71 वर्षीय पोप लियो को लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर) होने की पुष्टि हुई है।
इजराइल ने सुरक्षा कारणों और इंडोनेशियाई नागरिक पायलट होने के चलते इथियोपियन एयरलाइंस के कार्गो प्लेन को लैंडिंग की मंजूरी नहीं दी। जानिए किस घटना के बाद इजराइल ने 11 देशों के क्रू पर लगाया बैन।
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।
फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह