
धमाके से पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया
घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया

दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन हादसे हो रहे हैं। अभी एक मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी। जहां स्थानीय लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। इधर, भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के ईशू विहार की गली नंबर-एक में आज यानी मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे भीषण धमाके के बाद एक इमारत ढह गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में 4-5 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों और पीसीआर की मदद से घायलों को निकटवर्ती अस्पताल पहुंचा दिया गया। मौके पर सर्च और रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
तीन को सकुशल निकाला
पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, अभी तक तीन लोगों को मलबे से सकुशल निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना गैस सिलिंडर ब्लास्ट के कारण हुई है।
रेस्क्यू अभियान तेजी से जारी
दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। दमकल विभाग का कहना है कि सुबह 9:37 बजे धमाके के बाद इमारत गिरने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान अभी जारी रहा है।
यह भी पढ़िए...
दिल्ली: एसी में ब्लास्ट, घर में लगी आग, दम घुटने से रिटायर आईएएस की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।