मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में किंग कोबरा कपल के आगमन से पहले सांपों का रेस्क्यू, भोजन और विशेष रूम तैयार।
रीवा के मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर में जल्द ही दुनिया का सबसे जहरीला और खतरनाक सांप किंग कोबरा लाया जाएगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मिल चुकी है। मौसम अनुकूल होते ही कर्नाटक से इसे लाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद रेप्टाइल्स बाड़े का शुभारंभ किया जाएगा।
सतना जिले की अमरपाटन तहसील की चार ग्राम पंचायतों—मुकुंदपुर, परसिया, आमिन और आनंदगढ़—ने ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर रीवा जिले में शामिल होने की इच्छा जताई है। मुख्यालय की दूरी और दैनिक जरूरतों को रीवा से जोड़ते हुए यह मांग रखी गई है।
महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर, मुकुंदपुर में दिल्ली से लाए गए सफेद बाघ ‘टीपू’ की किडनी फेल होने से मौत हो गई। टीपू को 9 साल की उम्र में लाया गया था और मात्र दो साल ही यहां रह पाया। इसके साथ ही चार सफेद बाघों की मौत से कुनबा बढ़ाने की उम्मीदें अधूरी रह गईं। अब चिड़ियाघर में सिर्फ तीन सफेद बाघ शेष हैं।
मार्तण्ड सिंह जूदेव चिड़ियाघर, जो विंध्य की शान और सफेद शेर का घर है, 10 वर्षों में भी सालाना 3.5 लाख पर्यटक नहीं जुटा सका। खराब ट्रांसपोर्टेशन, सीमित ब्रांडिंग और प्रशासनिक उदासीनता इसकी मुख्य वजह हैं। खर्च ज्यादा और आमदनी कम बनी चुनौती।
रीवा में आयोजित पर्यटन कान्क्लेव ने विंध्य क्षेत्र में पर्यटन विकास की नई शुरुआत की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा चित्रकूट, मुकुंदपुर, संजय दुबरी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर स्थापित करने की पहल न केवल क्षेत्रीय विकास, बल्कि रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण को भी गति देगी।



















