तमिलनाडु में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां नौ लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं। यह हादसा तब हुआ, जब एक सरकारी बस दूसरी तरफ की लेन में चली गई और दो गाड़ियों से टकरा गई। यह हादसा एक नेशनल हाईवे पर हुआ।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही AC बस का टायर फटने से लगी भीषण आग। बस में सवार 70 यात्री सुरक्षित। काकोरी टोल प्लाजा के पास हादसा। साथ ही, लखनऊ में किसान पथ पर चलती कार में भी आग लगने से हड़कंप। छठ पर्व पर घर जा रहे यात्री बचे, जांच जारी।
उत्तराखंड के चमोली में नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में बादल फटने के कारण मलबा आने से कई भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दस लोग लापता हैं और दो को बचा लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। साथ ही धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में चिनाब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका, जिससे जम्मू जिले के अखनूर स्थित गरखल इलाके के एक गांव में लोग फंस गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक लोग बढ़ते जलस्तर के कारण फंसे हुए हैं।
मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव के कारण स्थिति खराब है। ठाणे और पालघर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
7 अगस्त 2025 की सुबह की मुख्य सुर्खियां: आरबीआई का फैसला, पीएम मोदी की चीन यात्रा, हिमाचल में बादल फटने से तबाही, एमपी विधानसभा में मोटरयान विधेयक और आदमपुर खंती पर CPCB की रिपोर्ट।
मध्यप्रदेश के जबलपुर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। डुमना एयरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एयर बस के विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एयरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में खड़े होने ले जाया जा रहा था।
देशभर में बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने हिमाचल, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी में सोमवार देर रात बादल फटा।




















