एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।

एशियन गेम्स: चिकिती तनिपार्थी का एशियन गेम्स में स्वर्णिम धमाका
महिला और मिक्स्ड टीम चैंपियन, ओलिंपिक 2028 का टिकट पक्का
नई दिल्ली।स्टार समाचार वेब
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खातों में अब कुल 58 मेडल हो चुके हैं, जिनमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज शामिल हैं। खास बात यह है कि देश को मिले 10 गोल्ड मेडल में से 5 मेडल महिला एथलीटों ने दिलाए हैं।

तीरंदाजी और शूटिंग में ऐतिहासिक स्वर्णिम दिन
महिला कंपाउंड टीम (तीरंदाजी): सुबह करीब 7:45 बजे ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप की त्रिमूर्ति ने चीन को 238-234 से हराकर दिन का पहला गोल्ड जीता। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया द्वारा 2014 में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड (238 अंक) की बराबरी की। भारत का इस इवेंट में यह लगातार दूसरा गोल्ड है।
कंपाउंड मिक्स्ड टीम (तीरंदाजी): चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने कोरिया को बेहद रोमांचक मुकाबले में हराया। फाइनल में 157-157 की बराबरी के बाद शूट-आफ में भारतीय जोड़ी ने 10-10 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। चिकिता का इस गेम्स में यह दूसरा, जबकि साहिल का पहला गोल्ड मेडल है।
ट्रैप मिक्स्ड टीम (शूटिंग): सुबह करीब 11:30 बजे नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने शूटिंग में नया एशियन रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्ड जीता। शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारतीय जोड़ी ने 34 निशाने सटीक लगाए। इस स्पर्धा में भारत का यह पहला गोल्ड मेडल है।
पुरुष कंपाउंड टीम (तीरंदाजी): दोपहर 12:43 बजे साहिल, गणेश और कुशल की पुरुष टीम ने चीन को बेहद कड़े फाइनल में 238-237 से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारत ने आज कंपाउंड आर्चरी के तीनों गोल्ड मेडल अपने नाम कर नया इतिहास रच दिया।

मुक्केबाजी: दो ब्रॉन्ज मेडल पक्के
ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना ने कजाखस्तान की नताल्या को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश किया। अब वे गोल्ड के लिए मैदान में उतरेंगी। पुरुष वर्ग में अंकुश पंघाल और महिला वर्ग में परवीन हुड्डा ने भी अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के तुराबेक से 1-4 की हार के बावजूद कपिल को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंगयू से 1-4 से हारने के बाद प्रिया ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
अन्य खेलों का हाल: जूडो और कुश्ती
जूडो (अस्मिता डे): महिला 48 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में विश्व की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी से हारने के बाद, अस्मिता ने रेपेचेज मैच में हांगकांग की वोंग का ली को हराया। अब वे मंगोलिया की गनबातारिन नारंतसेत्सेग के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी।
कुश्ती (निशा): महिला 48 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मैच में निशा को साउथ कोरिया की पार्क ह्योनयॉन्ग ने फॉल (चित) के जरिए 5-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही निशा का एशियन गेम्स अभियान समाप्त हो गया।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह