अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से शिकस्त दी। अल अमीरात में खेले गए इस रोमांचक खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 111 गेंदों में 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अब्दुल कादिर ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी में काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की शानदार साझेदारी हुई। आर्यवीर सहवाग ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 61 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का अपना तीसरा 50+ स्कोर बनाया और 5 चौकों की मदद से 80 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मध्यक्रम में मनाल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।
मुकाबला अंतिम ओवर तक बेहद रोमांचक हो गया था, जहां भारत को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी और पाकिस्तान को सिर्फ 1 विकेट की तलाश थी। दबाव के इस क्षण में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने सूझबूझ का परिचय दिया। पारी के 49वें ओवर में मोहम्मद उल्वा और सी. वेंकट ने बेहतरीन शॉट खेलकर रन बटोरे। इसके बाद आखिरी ओवर में मोहित ने शानदार चौका लगाकर भारतीय टीम को 2 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। मोहित ने नाबाद 49 रनों की शानदार पारी खेली। इस प्रकार भारतीय टीम ने अल अमीरात के मैदान पर रिकॉर्ड 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का नया सीजन आज से शुरू हो गया। शनिवार को 19 मैच हो रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे युवा कप्तान होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 15 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमा दी है।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट की होनहार बेटी वेदांशी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट मेहनत और बुलंद हौसलों के दम पर एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लगन और जुनून से किसी भी बड़े मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप का भव्य शुभारंभ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 26 राज्यों से आए 400 से अधिक पैरा स्विमर्स का उत्साहवर्धन किया और कहा कि भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से करारी शिकस्त दी। माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम 89 रन पर ढेर हो गई। मैच के सभी बड़े रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स यहाँ पढ़ें।
आईपीएल 2027 की मिनी नीलामी से पहले हुए बड़े ट्रेड में हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं। जानें पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई की नई संभावित प्लेइंग 11 और अगले कप्तान के नाम।
अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग का शानदार फॉर्म जारी है। यूएई के खिलाफ 160 रन बनाने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 51 रनों की पारी खेली। जानें उनके पूरे टूर्नामेंट के आंकड़े।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने फैंस को यह खुशखबरी दी।
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा अब होस्ट बन चुके हैं। उनका शो फैमिली फुल हाउस विद रोहित खूब पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट एपिसोड कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस से सजा नजर आया। स्टैंडअप कॉमेडियन और शार्क टैंक जजेस के बीच चल रही मस्ती के बीच रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की शादी का ऐलान कर दिया।
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा एक दिवसीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। मैच में टॉस जरूर हुआ और इसे 40-40 ओवर का करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मौसम के खराब मिजाज के कारण खेल शुरू नहीं हो सका।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह