एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

आज भारतीय मुक्केबाज 3 सेमीफाइनल खेलेंगे
नीरू का ऐतिहासिक प्रदर्शन और टीम सिल्वर

नगोया। स्टार समाचार वेब
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन और मुक्केबाजी व अन्य खेलों में मिली सफलताओं के दम पर भारत के कुल पदकों की संख्या 47 तक पहुंच गई है। जिसमें पांच स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं इस जीत के साथ ही शूटिंग में भारत को 2026 खेलों का दूसरा गोल्ड मिला। भारतीय निशानेबाज अब तक कुल 14 पदक (2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) देश की झोली में डाल चुके हैं।

व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला गोल्ड
नीरू ढांडा ने फाइनल मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 30 में से 28 सटीक निशाने लगाए और पहला स्थान हासिल किया। चीन की सन यूनोंग (26 अंक) को रजत और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
टीम इवेंट में रजत पदक
व्यक्तिगत स्वर्ण से पहले, नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय तिकड़ी ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में 328 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता। इस इवेंट में चीन (346 अंक) ने गोल्ड और कुवैत (325 अंक) ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
बॉक्सिंग: अंकुश-हुड्डा ने पक्का किया पदक
पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में भारत के अंकुश पंघाल ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन एरकिनबोएव को 4-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। तीसरे राउंड में अंकुश ने 5-0 से एकतरफा बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। महिलाओं के 65 किग्रा सेमीफाइनल में परवीन हुड्डा ने चीन की शू ली को 5-0 से करारी शिकस्त दी। सभी जजों ने सर्वसम्मति से परवीन के पक्ष में फैसला सुनाया। अब स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा।
स्क्वॉश: ईरान का 3-0 से सूपड़ा साफ
भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने ग्रुप स्टेज में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को 3-0 से हरा दिया। अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने नजमेह बौशेहरिजादेह को सीधे सेटों में 11-1, 11-3, 11-9 से मात दी। भारत ने ग्रुप के तीनों मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहाँ उसका सामना सिंगापुर से होगा।
टेनिस: दक्षिणेश्वर सुरेश दूसरे दौर में
पुरुष सिंगल्स में भारत के दक्षिणेश्वर सुरेश ने जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश किया, जहाँ उनका मुकाबला इंडोनेशिया के गुनावान त्रिस्मुवंतारा से होगा। वहीं, बारिश के कारण सुमित नागल का पहला मुकाबला देरी से शुरू हुआ।

एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह