मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। सिंगरौली में अदानी समूह की कोल माइंस के लिए पेड़ कटाई के मामले पर सिंगरौली के भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि पेड़ कटाई में सिंगरौली का एक पैसे का नुकसान नहीं होगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। सिंगरौली में अदानी समूह की कोल माइंस के लिए पेड़ कटाई के मामले पर सिंगरौली के भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि पेड़ कटाई में सिंगरौली का एक पैसे का नुकसान नहीं होगा। सिंगरौली जिले में कोल माइंस है, बिना पेड़ काटे कोल माइंस नहीं हो सकती और बिना कोयले के बिजली नहीं हो सकती। बिना बिजली के पानी नहीं हो सकता। हम तो कहते हैं कि आप केवल विस्थापन की जो समस्या है, उस पर चर्चा करें। जो विस्थापित लोग हैं, उनके विस्थापन पर चर्चा करना चाहिए, ना कि पेड़ कटाई पर।
सिंगरौली देश का सबसे प्रदूषित शहर
सिंगरौली देश का सबसे प्रदूषित शहर है। इसके बावजूद पेड़ कटाई को कहां तक उचित मानते हैं, इसको लेकर भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने कहा, आप यहां बैठकर बात कर रहे हैं, मैं तो वहीं का निवासी हूं और आदिकाल से हूं, आज से नहीं हूं। वहां जो जमीन की समस्या है, वह विस्थापन और मुआवजे को लेकर है। उस पर सरकार भी सहमत है। हम लोग ही अधिकारियों के पास प्रस्ताव करते हैं कि इनका पास बना दो।
अदानी अकेले आज नहीं आए...
अदानी को कम रेट पर खदान देने को लेकर रामनिवास शाह ने कहा कि जहां नीलामी होती है, उसी में जिसे अलॉटमेंट होता है, उसे मिल जाता है। अदानी अकेले आज नहीं आए हैं। एस्सार पावर है, मझौली माइंस है, जेपी माइंस है, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की भी खदानें हैं। उन पर ज्यादा ध्यान मत दीजिए। जहां उद्योग लगेगा, वहां प्रदूषण होगा। उसके रोकथाम के लिए जो सुझाव बन सकते हैं, आप लोग जो सुझाव देंगे, उसमें लगातार प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मामले को लेकर गंभीर हैं।
अडानी के पास गिरवी भाजपा
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा- वर्तमान में पूरी भाजपा अडानी के पास गिरवी रखी हुई है। इसी कारण जब भी अडानी पर कांग्रेस के विधायक या नेता कोई आरोप लगाते हैं, तो भाजपा नेताओं को आपत्ति होने लगती है। वहीं कांग्रेस विधायक सेना पटेल ने सिंगरौली पेड़ कटाई मामले पर कहा कि बीजेपी हमारे जंगलों और आदिवासियों को भी उजाड़ना चाहती है।
जिम-स्पा की जांच की मांग
प्रदेश में बढ़ते धर्मांतरण और कथित ‘लव जिहाद’ के मामलों को लेकर बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिम और स्पा सेंटरों की जांच कराई जानी चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार इन स्थानों के माध्यम से ही सर्वाधिक धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। लोधी ने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन में भी उठाएंगे और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने आरोप लगाया
विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मास्टर प्लान को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन विभाग के बीच तालमेल की कमी के कारण प्रदेश का मास्टर प्लान पिछले डेढ़ साल से अटका हुआ है। सिंघार ने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान के ठप होने से अवैध कॉलोनियों का निर्माण तेजी से हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन लोगों के संरक्षण में ये अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार पूरी तरह असंवेदनशील बनी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।