मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन में बजट पर चार घंटे चर्चा होगी। तीन अशासकीय संकल्प, 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पटल पर पत्र रखेंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। सदन में बजट पर चार घंटे चर्चा होगी। तीन अशासकीय संकल्प, 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 74 याचिकाएं भी पेश की जाएंगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पटल पर पत्र रखेंगे। आज की कार्यवाही का एक और बड़ा आकर्षण सीएजी की रिपोर्ट होगी, जिसे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पटल पर रखेंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग की सड़कों और नगर निवेश प्रबंधन को लेकर किए गए आॅडिट के खुलासे विभागों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। इसके बाद सदन में साल 2026-27 के मुख्य बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी। वहीं कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग मुट्ठीभर हैं, जबकि हमारा मोहल्ला बड़ा है और उनका मोहल्ला छोटा है। लोधी ने कहा कि अगर बंगले का घेराव किया गया, तो हम भी उनका घेराव कर देंगे। बदतमीजी उनकी ओर से की गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
सिरोंज-लटेरी में अधूरे बिजली कार्यों पर सवाल
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने सिरोंज और लटेरी विकासखंड में विद्युत वितरण से जुड़े अधूरे कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बिजली लाइन और अन्य अपूर्ण कार्यों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के बीच में खंभे गाड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में उन्होंने मंत्री से सवाल पूछा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2026 तक सभी काम पूरे कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में खंभे गाड़ने के मामले की जांच कराने की बात भी उन्होंने कही। मंत्री ने कहा कि यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिंघार बोले-जनता की आवाज उठाता रहूंगा
बजट सत्र के पांचवें दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा का मुद्दा कैलाश विजयवर्गीय के दिमाग से नहीं निकल रहा है। मैंने सदन में अडानी को बिजली दिए जाने का मामला उठाया, जिसमें जनता के हितों की अनदेखी हो रही है। सिंगरौली में आदिवासियों की जमीन खाली कराई जा रही है, वह भी अडानी के लिए। इन मुद्दों को उठाने पर मुझे मेरी औकात बताने की बात कही जाती है। मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनता की आवाज उठाता रहूंगा।
खबर अपडेट की जा रही है...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।