
षडयंत्र के तहत एलओसी के साथ सटे इलाकों में जम्मू-कश्मीर व पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय किए हैं।
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाकिस्तान की सेना और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में मरनासन्न आतंकवाद को जिंदा करने के लिए आतंकियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ का षडयंत्र रचा है। इस षडयंत्र के तहत एलओसी के साथ सटे इलाकों में जम्मू-कश्मीर व पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी नए लॉन्चिंग पैड सक्रिय किए हैं। दावा किया जा रहा है कि 40 आतंकी इन लॉन्चिंग पैड पर हैं, जिन्हें अगले दो माह के दौरान जम्मू-कश्मीर में सुरक्षित घुसपैठ कराने की कोशिश होगी। हालांकि इधर, पाकिस्तानी के षडयंत्र को फेल करने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों ने भी अपने घुसपैठरोधी तंत्र को बेहतर और सख्त बनाना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि राजौरी-पुंछ और बारामुला-कुपवाड़ा व गुरेज में एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना के निगरानी में लगभग एक दर्जन नए लॉन्चिंग पैड बीते एक माह के दौरान शुरू हुए हैं।
जम्मू में जिला सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार लूनी और बड़ा बाबा मसरुर में भी दो नए लॉन्चिंग पैड शुरू होने की सूचना है। हर लॉन्चिंग पैड पर दो से तीन आतंकी हैं। इनमें से अधिकांश के बारे में कहा जा रहा है कि यह पाकिस्तानी सेना के विशेष दस्ते के एसएसजी के साथ कुछ दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
आतंकियों में अधिकांश पाकिस्तानी पंजाब और गुलाम जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं जबकि कुछ के कश्मीरी होने का भी दावा किया जा रहा है। घुसपैठ के लिए लॉन्चिंग पैड पर वही कश्मीरी आतंकी मौजूद है, जो विगत कुछ वर्षों के दौरान घाटी में अचानक लापता हो गए या फिर पासपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान गए थे।
राजौरी-पुंछ और उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पार पाकस्तानी सेना की निगरानी में लॉन्चिंग पैड पर मौजूद आतंकियों को उनके हैंडलर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अक्टूबर-नवंबर में ही घुसपैठ कराने की फिराक में है। उनके हैंडलरों का प्रयास है कि सर्दियों में हिमपात होने से पहले ही उन्हें कश्मीर में स्थित उनके सेफ हाउस तक पहुंचाया जा सके।
जम्मू-कश्मीर में दाखिल कराए जाने वाले विदेशी आतंकियों को सिर्फ सुरक्षाबलों पर हमले या किसी विशेष स्थान पर हमले तक सीमित रखा जाएगा। उन्हें स्थानीय आतंकियों को किसी सेफ हाऊस, बाग या जंगल में प्रशिक्षित कर, उन्हें लक्षित हत्याओं और सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमले जैसी वारदातों में इस्तेमाल करने को कहा गया है।
एक दावा ये भी किया जा रहा है कि घुसपैठ के लिए तैयार आतंकियों को एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षित तरीके से पार कराने के लिए उनके हैंडलर और पाकस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई टोह लेने के लिए ड्रोन का सहारा ले रही है। इन्हें अपने ठिकानों व ओवरग्राउंड वर्कर तक पहुंच बनाने के लिए जीपीएस के इस्तेमाल के अलावा मैट्रिक्स कोड प्रदान किए गए हैं।

इधर, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को जो चोट दी है, वह उसको हमेशा याद आती रहेगी। इस बीच जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर इलियास कश्मीरी ने एक बड़ा खुलासा कर पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसीम मुनीर की पोल खोल दी है। दरअसल, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर ने पाकिस्तान में एक बड़ा कबूलनामा सामने आया है। उसने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी आर्मी के अफसरों को भेजने का आदेश सीधे आर्मी चीफ असीम मुनीर ने दिया था। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब पाकिस्तान दुनिया के सामने दावा करता आया है कि उसके देश में कोई भी आतंकी ठिकाना नहीं है।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह