बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।
ढाका। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी अहम अपडेट पढ़ने के लिए बने रहे। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गइ है। यह चुनाव 2024 के उस हिंसक आंदोलन के बाद हो रहे हैं, जिसके कारण 15 साल से शासन कर रही तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। शेख हसीना की सरकार गिरने के 18 महीने बाद यह चुनाव हो रहा है। इस बार 51 राजनीतिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए मैदान में हैं।
मतदाताओं में उत्साह
वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। बांग्लादेश के चुनाव में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग चुनाव से बाहर है। चुनावी में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
हिंसा पर उतरे लोग
ढाका की मीरपुर-10 पर जमात और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। मतदान से पहले जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान का आरोप लगाया कि ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान बूथों में तोड़फोड़ की गई है। शफीकुर रहमान ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतिगत चर्चा से दूर रहने वाले लोग हिंसा पर उतर आए हैं।
तारिक रहमान ने किया मतदान

बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन इलाके के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज सेंटर बूथ पर वोट डाला। तारिक रहमान ढाका-17 और बोगुरा-6 सीट से उम्मीदवार हैं और प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं।
भावुक हुई महिला मतदाता
बांग्लादेश चुनाव 2026 के दौरान ढाका के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद एक महिला मतदाता भावुक हो गईं। उन्होंने इसे अपने अधिकार और उम्मीद का पल बताया। मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में करीब दस लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है, जो देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था मानी जा रही है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष
बांग्लादेश के गाजीपुर क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पहले ही कई पोलिंग स्टेशनों के बाहर बड़ी संख्या में मतदाता जुट गए। सुबह से ही पुरुष और महिलाएं कतार में खड़े दिखाई दिए। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। कई लोगों ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जताया और कहा कि माहौल शांत है, जिससे वे बिना डर वोट डालने पहुंचे हैं।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी। 26 अक्टूबर 2026 को आएगा फैसला।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR), जंतर-मंतर बैन और मेट्रो पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को एक साथ सुनवाई करेगा। जानिए CJI सूर्यकांत की पीठ का पूरा फैसला।
दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत की प्रतिभा और किफायती दवाओं पर भरोसा करती है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शाम अपने आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों को हाई टी के लिए बुलाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, 'वोट चोरी' के विरोध और एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।