पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

आसनसोल में पुलिस ने किया लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़ी
पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के बाद फ्लैग मार्च निकाला

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद बीती देर रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
तनाव के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। सीसीटीवी फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अफवाह फैलाने से अचानक माहौल गर्म
इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा अफवाह फैला दिए जाने से अचानक माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व बड़ी संख्या में जहांगिगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने पुलिस फाड़ी परिसर में तांडव मचाने के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी कई जगह नुकसान पहुंचाया। इस घटना से पूरा इलाका रण क्षेत्र में तब्दील हो गया।
वाहनों को बनाया निशाना
घटना के दौरान कई वाहनों को निशाना बनाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों में पुलिस की गाड़ियां और आम लोगों के वाहन भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। पूरे इलाके में कड़ी पुलिस निगरानी जारी है। प्रशासन की ओर से तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीसीपी पीवीजी सतीश ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है सीसीटीवी से उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।
सीएम बनने के बाद शुभेंदु के 5 बड़े फैसले
खबर अपडेट की जा रही है.....
बंगाल: वकील की पोशाक में ममता बनर्जी पहुंची हाईकोर्ट... चोर-चोर के लगे नारों का करना पड़ा सामना
पश्चिम बंगाल: सीबीआई करेगी शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह