पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आज यानी बुधवार को बताया कि एक वकील की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

बार-बार फॉलो-अप करने के बाद ही एफआईआर स्वीकार की गई
दुनियाभर के लाखों सनातनी की भावनाओं, आस्था को ठेस पहुंचाई
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आज यानी बुधवार को बताया कि एक वकील की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। दरअसल, यह शिकायत 20 मई को वकील रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह ने सिलीगुड़ी साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई थी। उनका यह भी आरोप था कि पुलिस ने शुरू में केस दर्ज करने से मना कर दिया था और बार-बार फॉलो-अप करने के बाद ही एफआईआर स्वीकार की गई।
इन धाराओं में एफआईआर
एफआईआर सेक्शन 351 (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 353 (गलत बयान फैलाना), 354 (ईश्वरीय नाराजगी का डर दिखाकर धमकाना), 356 (आपराधिक मानहानि) और 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण काम करना) के तहत दर्ज की गई है।
सभी पहलुओं की हो रही जांच
सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया, हमें शिकायत मिल गई है और प्रक्रिया के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है और एफआईआर में बताए गए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
भावनाओं और आस्था को पहुंचाई ठेस
शिकायतकर्ता के अनुसार, ममता बनर्जी की दो टिप्पणियों ने पूरे भारत और दुनियाभर के लाखों सनातनी हिंदुओं की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाई थी। इनमें पहली-2025 में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान और दूसरी विधानसभा चुनावों से पहले धर्मतला में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई।
खास समुदाय दूसरे को कर सकता है खत्म
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वकील ने यह भी आरोप लगाया है कि ये बयान असंवैधानिक और भड़काऊ थे। शिकायतकर्ता ने कहा- ममता बनर्जी ने कहा था-अगर कोई खास समुदाय चाहे तो वह पांच मिनट के अंदर दूसरों को खत्म कर सकता है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति से ऐसे बयानों की उम्मीद नहीं की जाती।
यह भी पढ़िए...
पश्चिम बंगाल: हार के बाद संकट में TMC? ममता बनर्जी के प्रदर्शन से 46 विधायक रहे गायब
बंगाल: वकील की पोशाक में ममता बनर्जी पहुंची हाईकोर्ट... चोर-चोर के लगे नारों का करना पड़ा सामना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।