पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।

हमलावरों ने कार के बगल से आकर हमला किया
अधिकारी के खास लोगों में शामिल थे चंद्रनाथ रथ
बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ गए चंद्रनाथ के कातिल
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई। वहीं बंगाल पुलिस तीन स्थानीय हिस्ट्री-शीटर से पूछताछ कर रही है। लेकिन मुख्य हमलावर फरार हैं। चंद्रनाथ हत्याकांड में सुपारी किलर्स के भी शामिल होने का शक जताया गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने और भाजपा की जीत के बाद लगातार हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें आ रही हैं, लेकिन बीती रात को हिंसा की यह आग तब और ज्यादा धधक उठी, जब उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इलाके में तनाव बढ़ा
चंद्रनाथ कई सालों से शुभेंदु के साथ काम कर रहे थे। उन पर दोहरिया इलाके में एक सड़क पर हमला किया गया। कई गोलियां लगने के बाद तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्या से बंगाल की सियासत में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव बढ़ गया है।
सीने से पांच गोलियां निकाली
यह सोची-समझी हत्या थी। चंद्रनाथ की कार का पीछा दो गाड़ियां कर रही थीं, एक चार-पहिया और एक बाइक। पीछा करने वाली कार ने चंद्रनाथ की गाड़ी को ओवरटेक किया, जिससे कार को धीमा करना पड़ा। कुछ ही पलों बाद, बाइक पर सवार हमलावरों ने करीब से गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां चंद्रनाथ के सीने, पेट और सिर में लगीं। चंद्रनाथ के सीने से पांच गोलियां निकाली गईं।
चालक की हालत भी गंभीर
चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे यह शक पैदा होता है कि यह हमला पहले से ही सोच-समझकर किया गया था। एक ने बताया कि किसी ने उनकी कार का पीछा किया और जब कार धीमी हुई, तो उन्होंने गोली चला दी। गोलीबारी में गाड़ी का ड्राइवर भी घायल हो गया, जिसका कोलकाता के एसएसकेएफ अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आस्ट्रिया में बनी पिस्टल का इस्तेमाल
घटनास्थल से बरामद गोलियों के खोखे इस बात का संकेत देते हैं कि हमले में किसी छोटे हथियार, संभवत: आॅस्ट्रिया में बनी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया होगा। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आगाह किया है कि सटीक हथियार की पुष्टि केवल फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो पाएगी। फॉरेंसिक जांच से पता चलेगा कि हमले में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।
डीजीपी बोले-गाड़ी को किया जब्त
घटनास्थल से मिले दृश्यों में कार की खिड़की पर गोलियों के निशान दिखाई दिए, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से खाली कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने कहा है कि इस मामले से जुड़ी एक गाड़ी को रोक लिया गया है। कार की नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। हमने गाड़ी को जब्त कर लिया है, उसमें से चले हुए कारतूस और जिंदा गोलियां बरामद की हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़िए...
दक्षिण अफ्रीका में हड़कंप... 11 लोगों को गोलियों से भून डाला
सागर: हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या, वायरल हुआ वीडियो, 2 दर्जन केस थे दर्ज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।