×

भोपाल... डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के बंगले से दस तोला सोना चोरी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब चोरों के निशाने पर वीआईपी कॉलोनियां हैं। तमाम सुरक्षा इंतजामों के बाद भी चोर बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ मल रही है। अब भोपाल के चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के घर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

By: Arvind Mishra

Nov 12, 20251:06 PM

view1

view0

भोपाल... डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के बंगले से दस तोला सोना चोरी

भोपाल के चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के घर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

  • कीमती घड़ियां और चांदी के जेवर भी ले गए चोर

  • घर में लगे हुए थे ताले, लेकिन चौकीदार नहीं था

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब चोरों के निशाने पर वीआईपी कॉलोनियां हैं। तमाम सुरक्षा इंतजामों के बाद भी चोर बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ मल रही है। अब भोपाल के चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह के घर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दावा किया जा रहा है कि बदमाश अलका सिंह सूने मकान के ताले काटकर 10 तोला सोना सहित चांदी की पायजेब और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं।

पति का इलाज करने गई थी केरल

टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक अलका सिंह चार इमली में स्थित अपने सरकारी आवास में रहती हैं। करीब 15 दिन पहले पति के उपचार के सिलसिले में केरल गई थीं। इस दौरान घर में ताले लगे हुए थे। लेकिन चौकीदार नहीं थे।

कीमती घड़ियां भी ले भागे बदमाश

बदमाश अलका सिंह के सूने मकान से बैडरूम की अलमारी में रखा 10 तोला सोना, कीमती घड़ियों का कलेक्शन और अन्य सामान चोरी कर लिया। जब वे घर लौटीं तो चोरी का खुलासा हुआ। इसके बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

संत और शिष्यों पर नशे में चूर बदमाशों का हमला, धार्मिक संगठनों में आक्रोश

1

0

संत और शिष्यों पर नशे में चूर बदमाशों का हमला, धार्मिक संगठनों में आक्रोश

रामदेव मंदिर के गुरुदेव पर हमला करने वाले तीन गिरफ्तार, तीन फरार, हथियार लेकर घर तक पहुंचा था अपराधी 

Loading...

Nov 12, 202510:57 PM

7 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो जब्ती

1

0

7 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो जब्ती

पूरे शहर में दुकानों से ज्यादा सामान पटरी तक रख कर बेच रहे कारोबारी

Loading...

Nov 12, 202510:55 PM

भोपाल: मंत्रालय कर्मचारी बनकर ₹20 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाला जालसाज गिरफ्तार

1

0

भोपाल: मंत्रालय कर्मचारी बनकर ₹20 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देने वाला जालसाज गिरफ्तार

Description भोपाल में मंत्रालय कर्मचारी बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ₹20 लाख ठगने का सनसनीखेज मामला। आरोपी विजय शंकर मिश्रा ने चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग के फर्जी जॉइनिंग लेटर दिए। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Loading...

Nov 12, 20257:18 PM

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से बाघों की गिनती

1

0

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से बाघों की गिनती

मढ़ई, चूरना, बोरी समेत 5 रेंज में लगेंगे 600 कैमरे

Loading...

Nov 12, 20256:02 PM