5
झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में दो सब जोनल कमांडर शामिल थे। इनमें से एक पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इस घटना को गुमला पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
By: Arvind Mishra
Sep 24, 202510:18 AM
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में ट्रक हादसे का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पति-पत्नी और बच्चे की जान ले ली। चालक तीनों को रौंदने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल एक मासूम की हालत गंभीर है। अरबिंदो अस्पताल में उपचार चल रहा है।
By: Arvind Mishra
Sep 18, 202511:01 AM
7
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का मुख्य कारण पराली जलाना है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा कि कुछ किसानों को जेल भेजने से दूसरों को सबक मिलेगा। पराली जलाने की आदत पर लगाम लगेगी। चीफ जस्टिस ने सरकार से सवाल किया कि सख्त कानूनी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे।
By: Arvind Mishra
Sep 17, 20253:16 PM
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम बेदाखेड़ी, सियाखेड़ी, जफराबाद और मोलूखेड़ी ने मिलकर ऐसा फैसला लिया है, जिसने पूरे प्रदेश में चर्चा छेड़ दी है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक बैठक कर संकल्प लिया कि अब गांव में न शराब की बिक्री होगी और न ही डीजे बजेंगे।
By: Arvind Mishra
Sep 13, 20253:18 PM
भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पकड़े गए फरहान, साद और साहिल के अवैध मकानों पर प्रशासन ने एक्शन शुरू कर दिया है। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई है। तीनों पर लव जिहाद के आरोप भी हैं। जिला कोर्ट से स्टे नहीं मिलने के बाद पुलिस की भारी सुरक्षा में यह कार्रवाई शुरू की है।
By: Arvind Mishra
Sep 13, 20259:57 AM
5
बिहार में जैश-ए-मौहम्मद के तीन आतंकियों के घुसने की खबर है। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते हुए पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।
By: Arvind Mishra
Aug 28, 20259:59 AM
5
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह छापेमारी पटना, खगड़िया और जहानाबाद में चल रही है।
By: Arvind Mishra
Aug 08, 202511:28 AM
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही और उदासीनता के मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां घटना की भनक लगते ही आनन-फानन में पुलिस के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
By: Arvind Mishra
Jun 24, 202512:30 PM