मध्यप्रदेश में बम ब्लास्ट की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पुलिस सिर्फ हाथ मलती नजर आ रही है। पिछले एक महीने में राजधानी भोपाल में सैकड़ों पर बम ब्लास्ट की धमकी दी जा चुकी है। लेकिन आज तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

AI जनरेटेड इमेज ।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में बम ब्लास्ट की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पुलिस सिर्फ हाथ मलती नजर आ रही है। पिछले एक महीने में राजधानी भोपाल में सैकड़ों पर बम ब्लास्ट की धमकी दी जा चुकी है। लेकिन आज तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। इसी बीच आज यानी सोमवार को एक बार फिर राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। दरअसल, भोपाल में संभागीय कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हर बार की तरह यह धमकी भी ईमेल के माध्यम से दी गई है। मेल में लिखा गया है कि डिविजनल कार्यालय में 15 छोटे-छोटे आरडीएक्स बम धमाकों के लिए तैयार हैं। दोपहर से पहले सभी को कार्यालय से बाहर कर दें।
तेलुगु फिल्म की तारीफ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ई-मेल में तमिल सरकार में मंत्री सेंथिल बालाजी पर से सीबीआई केस हटाए जाने की बात भी लिखी है। इस धमकी भरे ई-मेल में तेलुगु फिल्म राजू वेड्स राम बाई की जमकर तारीफ भी की गई है।
डॉग स्क्वायड की टीम सर्चिंग में जुटी
वहीं धमकी भरे मेल की सूचना मिलने के बाद कोहेफिजा पुलिस सहित बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वायड की टीम सर्चिंग में जुट गई। हालांकि अब तक की सर्चिंग में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस आईपी एड्रेस के आधार पर मेल भेजने वाली की तलाश कर रही है।
नापतौल कार्यालय को मिल चुकी धमकी
भोपाल में अब नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, बम डिस्पोजल स्क्वाड को जांच के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला था। विभाग के ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा मैसेज आया था। जिसमें लिखा था- भोपाल नापतौल विभाग कार्यालय में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रख दिए हैं। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास यह फट जाएंगे।
एम्स और विवि को भी धमकी
इससे पहले भी भोपाल के एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, किसी प्रकार का बम जैसी कोई वस्तु मिलने की कोई खबर सार्वजनिक नहीं हुई। किसी तरह की कोई हताहत होने जैसी स्थिति नहीं बनी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सोहेल खान गुरुवार को हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। प्रहरी पर हमला कर भागा आरोपी, पुलिस तलाश में जुटी।
मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच राजधानी भोपाल के मुख्य स्टेशन और रानी कमलापति पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग और गश्त कर रही हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा सभागार में आज यानी गुरुवार को आयोजित संसद यूथ पार्लियामेंट 2.0 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं से लोकतंत्र, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर से पूर्व संपूर्ण मध्य प्रदेश देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज यानी गुरुवार को राज्यभर में भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां आयोजित की गईं।
मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास आज सुबह 9 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान एक निजी बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।