मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला अब आधिकारिक रूप से आलीराजपुर कहलाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने राजस्व विभाग की अधिसूचना जारी कर दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, यानी अब सभी सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड इसी नाम से दर्ज होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने राजस्व विभाग की अधिसूचना जारी कर दी है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला अब आधिकारिक रूप से आलीराजपुर कहलाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनापत्ति पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने राजस्व विभाग की अधिसूचना जारी कर दी है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है, यानी अब सभी सरकारी दस्तावेज और रिकॉर्ड इसी नाम से दर्ज होंगे। जिले के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया कोई अचानक फैसला नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत 2012 में हुई थी। दरअसल, उस समय तत्कालीन प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में यूनिवर्सल सृजन जनसेवा संस्था द्वारा एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें अलीराजपुर का नाम बदलकर आलीराजपुर करने की मांग रखी गई थी। संस्था का तर्क था कि आलीराजपुर नाम जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ अधिक मेल खाता है। ज्ञापन पर विचार करने के बाद समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया और शासन को भेज दिया। इस तरह से अलीराजपुर से आलीराजपुर नामकरण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हुई।

राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने समय-समय पर प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसकी अनुशंसा की। लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार 21 अगस्त 2025 को गृह मंत्रालय ने प्रस्ताव पर सहमति देते हुए अनापत्ति पत्र जारी कर दिया। मंत्रालय की सहमति मिलते ही राज्य सरकार ने औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी और जिले के नाम में बदलाव का निर्णय लागू हो गया।
अधिसूचना लागू होने के साथ ही अब सरकारी रिकॉर्ड, दस्तावेज, राजपत्र, मानचित्र और अन्य आधिकारिक अभिलेखों में जिले का नाम आलीराजपुर ही लिखा और बोला जाएगा। इस परिवर्तन के बाद जिले की पहचान नए नाम से होगी, जिससे स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन, 5657 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पीएम आवास योजना और कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों पर विस्तृत रिपोर्ट।
सीधी के खैरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए, जबकि मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिंगरौली की अमलोरी कोल माइंस में डंपर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे ने खदानों में श्रमिक सुरक्षा और कार्यस्थल प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
केन-बेतवा लिंक परियोजना से विस्थापित परिवार पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव में तिरपाल और झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। मुआवजा मिलने के बावजूद स्थायी पुनर्स्थापन और बुनियादी व्यवस्थाओं का इंतजार जारी है।
रीवा के सेमरिया स्थित पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों के लिए आई किताबें और शैक्षणिक सामग्री कबाड़ में बेचने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जवाबदेही पर सवाल उठे हैं।
रीवा में प्रवर्तन निदेशालय ने चार प्रमुख संविदाकारों के घर और कार्यालयों पर छापेमार कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं, टेंडर भुगतान और कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सतना के धवारी स्थित इनक्यूबेशन सेंटर में बिना मीटर सीधे ट्रांसफॉर्मर से बिजली उपयोग का मामला सामने आया। बिजली विभाग की जांच में अवैध कनेक्शन पकड़े गए, जिससे निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हुए।
चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।
सतना जिला अस्पताल के लेबर रूम में अजगर का बच्चा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना ने अस्पताल की सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
सतना जिले में खरीफ सीजन से पहले उर्वरक उपलब्धता चिंता का विषय बन गई है। जरूरत के मुकाबले केवल एक-तिहाई खाद उपलब्ध है, जबकि डीएपी का स्टॉक बेहद सीमित होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह