बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान आज हो रहा है। प्रदेश के 121 विधानसभा सीटों का भविष्य ईवीएम बॉक्स में बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे लीडर की किस्मत का फैसला भी होगा।

दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है।

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान आज हो रहा है। प्रदेश के 121 विधानसभा सीटों का भविष्य ईवीएम बॉक्स में बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा जैसे लीडर की किस्मत का फैसला भी होगा। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे। वहीं मतदान के बीच दस से ज्यादा जिलों में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं ने जमकर हंगामा किया। वहीं बिहारशरीफ में गुरुवार को पर्ची बांटने को लेकर बवाल हो गया। वार्ड 16 के अंबेर क्षेत्र में बूथ संख्या 226 से 232 के पास चार भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने पुलिस पर आरजेडी समर्थक होने और जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। बिहार में दोपहर 1 बजे तक 44.48 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बेगूसराय में और सहरसा में सबसे ज्यादा जबकि पटना में सबसे कम वोटिंग हुई है। राज्य के जिलों में मतदान का रुझान अलग-अलग दिखाई दिया है। सहरसा जिला 15.27% वोटिंग के साथ सबसे आगे रहा है। वहीं, लखीसराय जिले में मतदान की गति सबसे कम रही, जहाँ केवल 7.00% मतदान दर्ज किया गया है।
जिलों में मतदान का हाल
राज्य के औसत मतदान 13.13% से ज्यादा वोटिंग दर्ज करने वाले जिलों में बेगूसराय (14.60%), मुजफ्फरपुर (14.38%), वैशाली (14.30%), खगड़िया (14.15%), गोपालगंज (13.97%) और मधेपुरा (13.74%) शामिल हैं। मुंगेर (13.37%), सीवान (13.35%), सारण (13.30%) और बक्सर (13.28%) में भी औसत के करीब मतदान हुआ है। राजधानी पटना में मतदान का प्रतिशत 11.22% रहा, जो राज्य के औसत से कम है. नालंदा में भी 12.45% मतदान दर्ज हुआ है, जबकि दरभंगा का आँकड़ा 12.48% रहा है।
मोकामा में दिखी महिलाओं की लंबी कतार

बिहार के मोकामा निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं की लंबी कतारें वोट डालने के लिए देखी गईं। मोकामा अनंत का निर्वाचन क्षेत्र हैं। इसी इलाके में पिछले दिनों दुलार चंद की हत्या भी हुई थी। अनंत इसी हत्याकांड के सिलसिले में हिरासत में भेज दिए गए हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले फेज की वोटिंग में शामिल होकर वोट डाल दिया है। नीतीश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान...।
वोट डालने पहुंचे खेसारी लाल यादव
सारण जिला के एकमा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय बूथ पर वोट देने के लिए डालने के लिए पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के सिने स्टार खेसारी लाल यादव। हालांकि खेसारी लाल यादव सारण जिले के छपरा विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
घूंघट में वोट देने निकली महिलाएं

लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। परंपरा और संस्कृति का सम्मान करते हुए कई महिलाएं घुंघट में बूथ तक पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धूप के बावजूद उनमें उत्साह दिखा। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई पहली बार वोट देने आईं युवतियां भी लोकतंत्र की मजबूती का हिस्सा बनीं।
पवन सिंह ने पैतृक गांव में किया मतदान
भोजपुरी के सिने अभिनेता और भाजपा के स्टार प्रचारक पवन सिंह ने गुरुवार को बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के अपने पैतृक गांव जोकहरी में मतदान किया। वे सुबह बूथ पर पहुंचे और पंक्ति में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-पहले मतदान, फिर जलपान।
तेज प्रताप ने डाला वोट
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए। हर वोट महत्वपूर्ण है। माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है, और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है।
मूर्छित होकर गिरे पीओ
मुजफ्फरपुर के सरैया में बूथ संख्या 331 एक घंटा 10 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ। ईवीएम खराब था, पूरा सेट बदला गया। उसके बाद पुनः परेशानी हुई इसी घबराहट में पीओ शशि शेखर मूर्छित होकर गिर गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया। ईवीएम खराबी के तनाव को पीओ नहीं झेल पाया और मूर्छित होकर गिर गया।
वैशाली में ईवीएम खराब
वैशाली के लालगंज के बूथ नंबर 334-335 में ईवीएम खराब होने पर लोगों ने वोट चोर के नारे लगाए। बूथ पर जमकर हंगामा हुआ। दरभंगा के बूथ नंबर 153 पर ईवीएम खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हुई है। राघोपुर में भी ईवीएम खराब होने से मतदान रोकना पड़ा है।
लालू परिवार ने डाला वोट
पटना में वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू परिवार ने वोट डाला। लालू, राबड़ी, तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री, बहन मीसा भारती ने मतदान किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा-मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।
दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में ईवीएम खराब
दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है। आधे घंटे के बाद वोटिंग शुरू हुई। बख्तियार पुर के बूथ नंबर 316 में ईवीएम खराब हुई, इसकी वजह से मतदान केंद्र में लंबी कतार देखने को मिल रही है। राघोपुर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने पर मतदान रोका गया। फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पहले चरण में मतदान कर दिया है। गिरिराज सिंह लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया स्थित मतदान केंद्र संख्या 168 मध्य विद्यालय नंबर 2 पूर्वी भाग पर मतदान करने पहुंचे।
चुनावी खबर पढ़ने के लिए बने रहिए... अपडेट की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।
एक खास चर्चा के दौरान शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।
केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। एम्स जैसे संस्थानों में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे सवाल उठना लाजमी है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 61 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया है। देखें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से मिलकर अटकलों पर विराम लगाया। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के धन शोधन के नए तरीके सामने आए।
शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे के कार्यालय में बैठक करने पर संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। राउत ने इसे 'गद्दारी' को बढ़ावा देना बताया, लेकिन पवार की विचारधारा पर भरोसा जताया। जानें पूरा मामला।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आधी रात एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस ने आरोपियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की फर्जी रसीद बुक बरामद की है। वहीं, SIT ने प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण समारोहों के खर्चों की जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।