बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

सम्राट कैबिनेट में अब 32 मंत्री बने, सभी ने ली शपथ
पीएम ने पूर्व सीएम को बुलाया, हाथ पकड़कर पास लाए
नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के कंधे पर हाथ रखा

पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है, जहां पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं। पहली बार में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। उनके बाद रामकृपाल यादव, अशोक चौधरी, दमोदर रावत, नीतीश मिश्रा और संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
पटना के गांधी मैदान में रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह ‘टाइगर’, विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, लेशी सिंह, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार आदि ने मंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार भी मंच पर पहुंच गए हैं। अमित शाह समेत सभी नेताओं ने नीतीश कुमार का तालियां बजाकर और प्रणाम कर स्वागत किया। गांधी मैदान नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारों से गूंज गया। शपथ ग्रहण से पहले निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया।
विस्तार से जुड़े हाईलाइट्स
JDU से 3 नए चेहरे- निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता।
बीजेपी से 5 नए चेहरे- मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरूण शंकर प्रसाद, नंद किशोर और इंजी. शैलेंद्र।
जातीय समीकरण- EBC- 10, OBC-6, दलित-7, सवर्ण-9 और मुस्लिम-1।
सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं।
बीजेपी ने 3 चेहरों को ड्रॉप किया
सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद का नाम शामिल है। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद मंगल पांडे को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पूर्व मंत्री नितिन नवीन की टीम में शामिल होंगे।
खबर अपडेट की जा रही है....
बिहार में सत्ता का नया अध्याय: 75 साल में पहली बार बना भाजपा का सीएम... अब सम्राट सरकार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए जनता का सहयोग और दीर्घकालिक विचार जरूरी है। जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत पहचान से ऊपर उठेगा।
बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं। भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से शपथ लेने वाले मंत्रियों में अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस कड़ी में देर रात को बदमाशों ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ को गोलियों से भून दिया। यह वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई।
उत्तरप्रदेश में कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है।
त्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव अचानक पलट गई। नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं डूबने वाले चार बच्चे अब भी लापता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल दी है। नई प्रोफाइल पिक्चर को सैना के जवानों के शौर्य और आतंकवादी हमले में मारे गए पीड़ितों के प्रति सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। 16 अरब डॉलर के व्यापार और चाम पांडुलिपियों के डिजिटल संरक्षण सहित 13 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 9 मई को शपथ ग्रहण होगा। उधर तमिलनाडु में विजय की TVK ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
पंजाब के जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात भीषण धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।