बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा बीती देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पुल मरम्मत के काम में आर्मी की मदद की कोशिश की जा रही है। लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जी रही है।

सीएम ने केंद्र से बात की, मांगी आर्मी की मदद
रोजाना 1 लाख लोगों के आवागमन पर असर

भागलपुर। स्टार समाचार वेब
बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा बीती देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से सीमांचल समेत करीब 16 जिलों की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और रोजाना 1 लाख लोगों के आवागमन पर असर पड़ा है। पिछले 10 साल में इस पुल की तीन बार मरम्मत हो चुकी है, और हाल ही में मार्च 2026 में भी रिपेयर वर्क हुआ था। लापरवाही को लेकर पथ निर्माण विभाग ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री से बात की है। पुल मरम्मत के काम में आर्मी की मदद की कोशिश की जा रही है। लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जी रही है।
सजगता से बड़ी घटना टली
बिहार राज्य पुल निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि भागलपुर पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन की सजगता से बड़ी घटना होने से बचा है। अगर समय रहते पुलिस प्रशासन सजग नहीं होती तो कई लोगों की जान माल का नुकसान हो जाता। डीपीआर बनाकर हम लोगों ने मेंटेनेंस के लिए भेजा था।
पहले गैप बढ़ा फिर पुल धंसा
शाम को पहले 10 इंच का जॉइंट सस्पेंशन धंसा। इसके बाद देर रात एक स्लैब गंगा में समा गया। उस समय पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुल निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मरम्मत के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी
कलेक्टर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि रात 12.35 बजे से स्लैब धंसना शुरू हो गया। उससे पहले ही गाड़ियों को वहां से हटा दिया गया था। इस सतर्कता के कारण कोई दुर्घटना नहीं हुई। पुल की मरम्मत के लिए जल्द ही हाई लेवल कमेटी यहां आएगी। इससे पहले आई कमेटी ने पुल की जांच की थी। उसे पुल की स्थिति के बारे में जिला प्रशासन ने पूरी जानकारी दी थी।
पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग
सिटी डीएसपी-1 अजय चौधरी ने बताया, पुल के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। गाड़ियों को मुंगेर पुल की ओर मोड़ दिया गया है। नवगछिया और भागलपुर दोनों ओर पुलिस तैनात की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। नेशनल हाईवे के एसडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि नया स्लैब बनाकर चढ़ाने में कम से कम 15 दिन लगेंगे।
यह भी पढ़िए....
50 साल के लिए बना था पुल, गुणवत्ता से किया गया था समझौता इसलिए 20 साल भी नहीं चला
मंडला में बड़ा हादसा: जर्जर पुल से नीचे गिरी बाइक, चार युवकों की मौत


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।