पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।

आरोप-कोलकाता पुलिस देखती रही तमाशा
बनर्जी ने पर हमले का वीडियो शेयर किया
छह महीने में 7वीं बार जान लेने की कोशिश
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और टीएमसी समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। इस टकराव में महिलाओं समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
घर में घुसने और मारपीट का आरोप
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उनके जन्मदिन पर कुछ लोग हथियार लेकर उनके घर में घुसे, पत्थर फेंके और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडे रिवॉल्वर और लोहे की छड़ें लेकर आए थे और उनका मकसद उनकी जान लेना था। बनर्जी के मुताबिक, पिछले छह महीनों में उनकी जान लेने की यह सातवीं कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि इस हिंसक झड़प में उनके कई समर्थक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजना पड़ा।
पुलिस और न्यायपालिका पर सवाल
टीएमसी सांसद ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह पूरा उपद्रव कोलकाता पुलिस की मौजूदगी और निष्क्रियता के बीच हुआ। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और न्यायपालिका को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यदि एक चुने हुए सांसद के घर पर इस तरह का हमला हो सकता है, तो राज्य में आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या हाल होगा। बनर्जी ने घटना से जुड़े वीडियो सार्वजनिक करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
भाजपा ने आरोपों को नकारा, बताया राजनीतिक ड्रामा
दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी सांसद के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे महज एक राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अभिषेक बनर्जी सहानुभूति हासिल करने और लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और दोनों दल एक-दूसरे पर हमलावर हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह