देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस ने पोलिंग एजेंट उठाने का लगाया आरोप
तमिलनाडु-असम में वोटिंग जारी, सुरक्षा पहरा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को उनके पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक उन्हें हिरासत में लेने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है। गौरतलब है कि हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद रेजीनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उम्मीदवार हैं। दूसरी ओर, नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल या पुलिस प्रशासन द्वारा उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन केंद्रों से उठाया जा रहा है।
यहां हो रहे विधानसभा उपचुनाव
आज जिन 6 महत्वपूर्ण सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट, पुडुचेरी की थट्टानचावडी सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल हैं।
अभी तक वोटिंग का हाल
सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल में शुरुआती दो घंटों में अच्छा-खासा उत्साह देखने को मिला है। नंदीग्राम में सुबह 10:00 बजे तक 22.50 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं रेजीनगर सीट पर 20.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे
सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मतगणना 9 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला स्पष्ट हो सकेगा।
BJP बोली- नंदीग्राम में जीत का अंतर 5 गुना ज्यादा होगा
उपचुनाव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दावा किया है कि इस बार पार्टी नंदीग्राम में पिछली बार से पांच गुना ज्यादा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि रेजीनगर को अल्पसंख्यक बहुल इलाका माना जाता है और यह कहा जाता रहा है कि अल्पसंख्यक बीजेपी को वोट नहीं देते, लेकिन इस बार नतीजे चौंकाने वाले होंगे।
ममता न CM-विधायक, न उम्मीदवार
सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल पर है। यहां 15 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब उपचुनाव के दौरान ममता बनर्जी न मुख्यमंत्री हैं, न विधायक और न उम्मीदवार। मई में हुए विधानसभा चुनाव में TMC सत्ता से बाहर हो गई थी और ममता बनर्जी भी अपनी सीट हार गई थीं।
रेजीनगर में मुश्किल मुकाबला
रेजीनगर में BJP, कांग्रेस, TMC के दोनों धड़ों, CPI(M) और हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी मैदान में हैं। रेजीनगर मुस्लिम बहुल सीट है। BJP के शंकराव सरकार को छोड़कर सभी प्रमुख उम्मीदवार मुस्लिम हैं। कांग्रेस से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी, TMC से रबीउल आलम चौधरी और AJUP से हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। हुमायूं का आरोप है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है और चुनाव प्रचार में रुकावट डाली जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। हुमायूं ने खुद को प्रचार से यह कहकर हटा लिया पुलिस उत्पीड़न के बीच प्रचार नहीं कर सकते।
हुमायूं के बेटे बोले- पुलिस साजिश कर रही
रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजूप उम्मीदवार गुलाम अली अहमद ने कहा है कि अगर निष्पक्ष चुनाव होता, तो हमारी जीत सौ फीसदी पक्की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में पुलिस की मिलीभगत और साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मुकाबला किसी अन्य पार्टी से नहीं, बल्कि सिर्फ बीजेपी से है। जनता सब समझ चुकी है, इसलिए प्रशासन डरा हुआ है और लोगों को वोट डालने से रोक रहा है।
मुर्शिदाबाद में लोगों ने वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उपचुनाव के दौरान मिर्जापुर खागरूपाड़ा प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 85 और 86 पर मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि कुछ उपद्रवी उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं। वोटरों का कहना है कि असामाजिक तत्व केंद्र पर बाधा डालकर उन्हें अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने दे रहे हैं।
TVK प्रत्याशी बोलीं- 1 लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे
टीवीके (TVK) प्रत्याशी पी. सत्यभामा ने आरोप लगाया कि उन्हें एक लाख से ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव की शुरुआत से ही उनके खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं और चीजों को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है, लेकिन जनता सब समझती है और सच से अच्छी तरह वाकिफ है।
खबर अपडेट की जा रही है....

ओडिशा हाईकोर्ट ने वैवाहिक संबंधों पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए रायगड़ा परिवार न्यायालय द्वारा दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट का यह फैसला वैवाहिक विवादों में व्यावहारिक और मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम नजीर बनेगा।
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की छह सीटों पर मंगलवार को कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ गया है, जहां धरपकड़ और धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।
उत्तरप्रदेश के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने लगा। हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया है जिसमें रेलवे को मृत कर्मचारी के पोते को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे सामान बेचने वाले वेंडर्स और कुम्हारों को बेवजह न हटाया जाए। सुरक्षा कारणों से विस्थापन पर वैकल्पिक जगह देना अनिवार्य है।
चुनाव आयोग द्वारा फॉर्म 6 में किए गए बदलावों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जानिए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी और इस पूरे विवाद की पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। जानिए जातीय समीकरण और पूरी लिस्ट।
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि पति या पत्नी द्वारा अपने अधिकारों के लिए कानूनी कार्यवाही दायर करना मानसिक क्रूरता के दायरे में नहीं आता, बशर्ते कि ऐसा कदम उठाने के पीछे उचित और वैध कारण मौजूद हों।
वैश्विक बाजार में खाद की आपूर्ति में आ रही रुकावटों और आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने देश के किसानों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बढ़ी हुई कीमत का पूरा आर्थिक बोझ खुद वहन किया। सरकार की इसी नीति के कारण किसानों को आज भी यूरिया की बोरी लगभग 300 रुपए के आसपास ही मिल रही है।
संसद की नई संसदीय समितियों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें कई नए चेहरों को मौका मिला है, जबकि शशि थरूर, अनुराग ठाकुर और चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई दिग्गजों को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह