मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिल गई है। सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे की हिरासत के बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
सीटीआई चेयरमैन ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिल गई है। सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे की हिरासत के बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया गया। दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीनों नेताओं को एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर रिहा किया है। सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
23 घंटे बाद रिहाई
पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट से विमान से तीनों को एहतियातन हिरासत में लिया था। सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन से पहले हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी देर रात रिहा कर दिया गया।
सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रिहाई के बाद नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि पार्टी आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। सीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा-कॉकरोच कभी नहीं मरते।
प्रदर्शनकारियों पर एक्शन
पुलिस ने डीडीयू मार्ग और अशोक रोड से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, शनिवार को सिविक सेंटर के पास प्रदर्शनकारियों से मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कानून हाथ में लेने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 20 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अवमानना याचिका पर सुनवाई
इधर, दिल्ली में 250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज छुट्टी के दिन सुनवाई करेगा। कोर्ट ने शुक्रवार को मेट्रो और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह बंद न करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद गृह सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और डीएमआरसी चेयरपर्सन के खिलाफ आदेश की अनदेखी के आरोप में अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है।
मेट्रो सेवा: आज दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन, उनके एंट्री और एग्जिट गेट खुले रहेंगे तथा ट्रेनें तय समय के अनुसार चलेंगी।
यातायात पाबंदियां: शंकर रोड, धौला कुआं, झंडेवालान, मंडी हाउस, जंतर-मंतर रोड, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और कई अन्य प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित या डायवर्ट रह सकता है।
सुरक्षा कड़ी: जंतर-मंतर और दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।
2000 करोड़ का झटका: दिवाली तक धरने न देने की मांग

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन का व्यापक असर व्यापार पर पड़ा है। चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अनुसार, केवल 10 अक्टूबर को हुए धरने-प्रदर्शन के कारण दिल्ली के व्यापारियों को लगभग 2000 करोड़ का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में नवरात्रि और रामलीलाएं शुरू हो चुकी हैं और फेस्टिव सीजन (दिवाली) नजदीक है। ऐसे में इस तरह के प्रदर्शनों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था और व्यापार के चरमराने का खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि त्योहारी सीजन और दिवाली तक दिल्ली में कोई भी धरना-प्रदर्शन न किया जाए, ताकि व्यापारियों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।

भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिल गई है। सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे की हिरासत के बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह