म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने थिंगयान नए साल पर बड़ा कदम उठाते हुए सभी मृत्युदंड की सजाओं को उम्रकैद में बदला। पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट भी जेल से हुए आजाद।
भोपाल के भारत माता चौराहा पर बुधवार शाम एक रिहायशी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की 3 टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
"भोपाल केंद्रीय जेल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बंदियों के साथ 'मन की बात' सुनी। उन्होंने मध्यप्रदेश को बंदियों की रिहाई और जेल सुधारों में देश का अग्रणी राज्य बताया।"
पैर की चोट और पहले राष्ट्रीय मुकाबले के दबाव के बीच सतना के निशांत सिंह परिहार ने राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों को लेकर पांच साल जेल में बंद स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा-गवाहों की जांच पूरी होने या अब से एक वर्ष के भीतर, वे जमानत के लिए फिर से निचली अदालत में जा सकते हैं।
दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के शांताउ में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए पढ़ें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति प्रस्ताव के तहत हमास ने 7 इजराइली बंधकों को छोड़ दिया है। हमास ने इन्हें रेड क्रॉस के हवाले किया था। अब इन्हें इजराइली सेना को सौंप दिया गया है। रिहा हुए बंधकों के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि आज ही 13 और बंधकों को रिहा किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान की घोषणा के बाद गाजा में शांति प्रयासों पर बड़ी प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत एक अहम कदम है। मोदी ने लिखा-हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं, क्योंकि गाजा में शांति प्रयास निर्णायक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां 23 महीने के बाद जेल से रिहा हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से उनकी रिहाई हुई है। आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिले थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया गया है। उन्हें जेल से बाहर आने के बाद रिसीव करने के लिए बड़ी तादाद में समर्थकों हुजूम सीतापुर जेल के बाहर पहुंचा।
गौरिहार जनपद की करहरी, टिकरी, सिसोलर और रेवना ग्राम पंचायतों में सफाई, कार्यालय व्यय और प्रचार-प्रसार के नाम पर लाखों रुपये फर्जी और धुंधले बिल अपलोड कर खर्च दिखाए गए। सरपंच-सचिव द्वारा अपने रिश्तेदारों और लोकल वेंडरों के नाम पर भुगतान कर सरकारी राशि ठिकाने लगाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।






















