भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया, हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक समापन हो गया है। आखिरी और पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। जवाब में उतरी कीवी टीम ने टिम साइफर्ट की धमाकेदार पारी के दम पर 192 रन के लक्ष्य को 18 ओवरों में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस हार के बावजूद टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है।
इस सीरीज में पहली बार कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव करते हुए वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया। भारत की शुरुआत खराब रही और शुरुआती ओवरों में ही अभिषेक शर्मा (1 रन) और संजू सैमसन (4 रन) पवेलियन लौट गए।
शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की शानदार साझेदारी हुई। ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 61 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की सहायता से टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक (50 रन) पूरा किया।
मध्यक्रम के बल्लेबाजों में नमन धीर ने 23 गेंदों पर 33 रन और नीतीश रेड्डी ने 22 रनों का योगदान दिया। हालांकि, अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने के कारण भारतीय टीम 200 के स्कोर को पार करने से चूक गई और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 191 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की ओर से एडम मिल्ने ने सबसे, अधिक 4 विकेट झटके।
192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और अर्शदीप सिंह ने फिन एलन (2 रन) को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद टिम साइफर्ट ने डेरिल मिचेल (29 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला। मिचेल के आउट होने के बाद साइफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू किया।
टिम साइफर्ट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से भारत को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया। उन्होंने 50 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें नीतीश रेड्डी ने बोल्ड किया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 65 रन (38 गेंद, 8 चौके, 3 छक्के) और बेवन जैकब्स के साथ मिलकर 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से अर्शदीप, वरुण और नीतीश को 1-1 सफलता मिली।
टी20 सीरीज के रोमांचक समापन के बाद अब दोनों टीमों के बीच चार नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 06:30 बजे से होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में कीवी टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। टिम साइफर्ट की शानदार 93 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया, हालांकि भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और रोमांचक मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में भारत को 260 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय टीम 172 रन पर सिमट गई। पढ़ें मैच की विस्तृत और रोमांचक रिपोर्ट।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की पूरी जानकारी। जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, प्लेइंग 11, समय और प्रसारण से जुड़ी सभी डिटेल्स।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की पारी 272 रन पर सिमट गई। एक समय बांग्लादेश की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय पैरा-एथलीट नीरज यादव की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर में छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वह अपने खेल के साथ-साथ एक बेहद प्यारे और पारिवारिक वाकये को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, यह वाकया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के बाद का है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक के दम पर भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है।
पुणे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मिचेल सैंटनर के 13 विकेटों के दम पर कीवी टीम ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह