मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित झिरी घाट में एक भीषण हादसा हो गया। यहां रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
By: Arvind Mishra
Mar 16, 202612:14 PM
छिंदवाड़ा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित झिरी घाट में एक भीषण हादसा हो गया। यहां रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत से लदी हुई थी और रामपुर की ओर से वाशरी की तरफ आ रही थी। झिरी घाट के खतरनाक मोड़ और ढलान पर ड्राइवर उस पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क से उतरकर पलट गया। ट्रॉली में भरी रेत और ट्रैक्टर के भारी मलबे के नीचे दबने के कारण तीनों व्यक्तियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उनकी जान चली गई।
पीएम के लिए भेजा शव
हादसे की सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।