हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हजारीबाग। स्टार समाचार वेब
हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। बुधवार को नियमित गिनती के लिए कैदियों को बैरक से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान तीनों कैदी अचानक गायब हो गए। प्रारंभिक तौर पर जेलकर्मियों ने उन्हें परिसर में ही होने की आशंका जताते हुए खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना वरीय अधिकारियों और पुलिस को दी गई।
सबसे सुरक्षित जेलों में गिनती
चौंकाने वाली बात यह है कि जेपी कारा को राज्य की सबसे सुरक्षित जेलों में गिना जाता है। यहां पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था है, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती है और हर प्रवेश व निकास द्वार पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में कड़ी सुरक्षा के बीच तीन उम्रकैद के कैदियों का फरार हो जाना न सिर्फ लापरवाही की ओर इशारा करता है, बल्कि सुरक्षा तंत्र में बड़ी चूक को भी उजागर करता है। फरारी की घटना के बाद जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। इधर, जेल अधीक्षक ने मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है।
दावों की खुली पोल
गौरतलब है कि महज चार दिन पहले ही राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जेपी कारा का औचक निरीक्षण किया था। डीजीपी आला अधिकारियों के साथ पूरे दिन जेल परिसर में मौजूद रहीं और सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की स्थिति तथा जेल प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया था। औचक निरीक्षण के कुछ ही दिनों बाद हुई इस घटना ने प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है।
ठिकानों पर छापेमारी
फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और प्रशासन की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं जेल के भीतर हुई चूक को लेकर आंतरिक जांच की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के खिलाफ प्रिविलेज नोटिस दिया। आरोप है कि 18 अप्रैल के संबोधन में सांसदों की मंशा पर सवाल उठाकर संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाई गई।
कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदालोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग के बीच 70 मरीजों को सुरक्षित बचाया गया। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मणिपुर में आज सुबह कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक यह भूकंप सुबह 5:59 बजे आया।
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 23 लोगों की जान चली गई। बचाव कार्य जारी है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की फ्लाइट IC3401 में तकनीकी खराबी के बाद मचा हड़कंप। 4 घंटे हवा में रहने के बाद बेंगलुरु में हुई सुरक्षित लैंडिंग।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जालो क्षेत्र में यात्री बस पलटने से 15 लोगों की जान चली गई। जानें हादसे की वजह और राहत कार्य की ताजा स्थिति।
बिहार के जमुई में मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में झाझा के भरोसी साह की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हैं।
नेशनल हेराल्ड केस में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। ट्रायल कोर्ट द्वारा चार्जशीट खारिज किए जाने के खिलाफ ईडी की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच फैसला लेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने बांकुरा की रैली में टीएमसी सरकार को 'निर्मम' बताया और राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी का समर्थन किया। पढ़ें बांकुरा जनसभा की पूरी रिपोर्ट।