×

मध्यप्रदेश में ठंड का अटैक... भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में घना कोहरा 

मध्यप्रदेश इन दिनों कोहरे के चपेट में है। रविवार की सुबह भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा। भोपाल में सुबह से ही रविवार को घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम है। वहीं, सर्द हवाएं भी चल रही हैं। ठंठ और कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

By: Arvind Mishra

Jan 04, 202610:45 AM

view17

view0

मध्यप्रदेश में ठंड का अटैक... भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में घना कोहरा 

भोपाल में सुबह से ही रविवार को घना कोहरा छाया हुआ है।

  •  भोपाल, इंदौर-उज्जैन में 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा
  • सीहोर के आष्टा में भोपाल-इंदौर हाईवे भी धुंध में गायब
  • सीहोर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 15 मीटर रह गई  
  • मध्यप्रदेश के नौगांव सबसे ठंडा, 2.5 डिग्री रहा तापमान

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश इन दिनों कोहरे के चपेट में है। रविवार की सुबह भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर बाद कुछ नहीं दिखा। भोपाल में सुबह से ही रविवार को घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम है। वहीं, सर्द हवाएं भी चल रही हैं। ठंठ और कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं राजधानी से लगे सीहोर जिले में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 15 मीटर रह गई है। रेलवे ओवर ब्रिज भी आसानी से नजर नहीं आ रहा था। सीहोर जिले के आष्टा में सुबह घना कोहरा रहा। शहर से गुजरने वाले भोपाल-इंदौर हाईवे धुंध में गायब हो गया है। वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। इधर बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के नौगांव में एक रात में पारा 8.3 डिग्री लुढ़ककर 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। नर्मदापुरम, बालाघाट, ग्वालियर, रतलाम, दतिया, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, सागर, सतना, श्योपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा में भी कोहरा रहा। कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की टाइमिंग पर असर पड़ा है। मालवा, सचखंड, शताब्दी समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।  

पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा

सर्द हवाओं की वजह से सर्दी भी तेज हो गई है। छतरपुर के नौगांव में बीती रात पारा 2.5 डिग्री पर पहुंच गया। एक ही रात में पारा 8.3 डिग्री लुढ़का। वहीं, राजगढ़ में 5 डिग्री, दतिया में 5.1 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री, शिवपुरी में 7 डिग्री, रतलाम में 7.4 डिग्री, श्योपुर-मंडला में 7.6 डिग्री, खजुराहो में 8 डिग्री, खंडवा में 9 डिग्री, गुना में 9.1 डिग्री, धार में 9.2 डिग्री और उमरिया में पारा 9.4 डिग्री रहा। प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 6.4 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 10.8 डिग्री, इंदौर में 11.8 डिग्री, उज्जैन में 11.4 डिग्री और जबलपुर में 11 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर के अकोदिया में साल का चौथा दिन सीवियर कोल्ड डे रहा। इस दिन न तो धूप खिली, न हवाएं थमी। वहीं रात होने से पहले घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते लोगों को दिनभर अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।  

धार में गेहूं की फसल पर जमी ओस

धार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा रहा। पिछले तीन दिन से जारी शीतलहर के चलते लोगों का बुरा हाल है। रविवार को सुबह तापमान 9.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। घने कोहरे के कारण खेत तक नजर नहीं आ रहे थे। गेहूं की फसल पर ओस जम गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। अशोकनगर जिले में जनवरी में रविवार को दूसरी बार घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय से घने कोहरे के कारण से विजिबिलिटी घट गई। 50 मीटर के करीब विजिबिलिटी रही। साथ ही सर्द हवा चलने के कारण से ठंड का असर काफी तेज हुआ है। सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

रायसेन में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे

बड़वानी के सेंधवा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 20 मीटर के आसपास रही। शहर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है। रायसेन में दूसरे दिन रविवार को भी कोल्ड-डे की स्थिति रही। सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर सुरक्षा के साथ चल रहे हैं। शहर में लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए। रात का न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री पर बना हुआ है।

डिंडोरी में 50 मीटर रह गई विजिबिलिटी

डिंडोरी में सुबह से कोहरा बढ़ रहा है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। शहर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मौसम साफ होते ही ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। बालाघाट में रविवार की सुबह कोहरे से हुई। तालाब और नदी किनारे कोहरे के साथ ही शहर में भी सुबह कोहरे का असर देखा गया। विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रही। वहीं राजगढ़ में रविवार को सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि कई स्थानों पर 50 मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM